एक्सप्लोरर

राजस्थान में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने दिया कांग्रेस को झटका, इन नेताओं को अपने पाले में किया

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने नागौर में कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया है. इससे खींवसर सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिसे लेकर यहां पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है. इस बीच बीजेपी ने नागौर और सवाईमाधोपुर में कांग्रेस के कई नेताओं को अपने पाले में कर लिया है. जिसमें नागौर के पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं. उनके साथ कई और नेताओं ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय जयपुर में सोमवार (4 नवंबर) को पार्टी ज्वाइन की. 

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने नागौर के कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह चौधरी को बीजेपी में शामिल करा दिया है. साथ ही साथ सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पूर्व सदस्यों भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. परिषद सदस्य एवं सरपंच राजाराम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादूराम कुदण, यूथ कांग्रेस से मनमोहन चौधरी, विजेंद्र बसवाणा, पंचायत समिति सदस्य भोमसिंह गौड, तेजाराम चौधरी के साथ कार्यकर्ता दिनेश वैष्णव, श्रवण विश्नोई, सुखराम प्रजापत, अमृताराम जाजडा, आदुराम लेगा, काजी अतेशानुद्दीन और सवाई माधोपुर से पार्षद असीम खां ने बीजेपी में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
 
पीएम मोदी के नेतृत्व से हो रहे प्रभावित- मदन राठौड़

इस दौरान राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन बीजेपी की रीति और नीति में विश्वास जता रहा है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते उसका मूल कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो रहा है. कांग्रेस पार्टी समाज में गलत धारणाएं फैलाने का काम कर रही है. इससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है."

उन्होंने आगे कहा कि जो भी किसी भी राजनीतिक दल में कुंठा महसूस कर रहा है वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी परिवार में शामिल हो सकता है. बीजेपी में सबका सम्मान किया जाएगा और यहां सर्वे भवन्तु सुखिने के भाव से कार्य किया जाएगा. 

ज्योति मिर्धा ने किया स्वागत

वहीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा ने बताया कि सुखवीर सिंह चौधरी नागौर जिला परिषद के दो बार सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रहने के साथ ही 20 सूत्रीय कार्यक्रम नागौर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य भी रह चुके है. इसके अलावा राजाराम चौधरी भी सरपंच रहने के साथ ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रह चुके है. पूर्व और वर्तमान में विभिन्न पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नेताओं का बीजेपी परिवार में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है.

ये भी पढ़ें

'जनता मन बना चुकी है कि...', दौसा उपचुनाव को लेकर जनसभा में सचिन पायलट ने BJP को घेरा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget