एक्सप्लोरर

Rajasthan IAS Transfer: गहलोत सरकार ने 69 IAS अधिकारियों का किया तबादला, अब इस पर शुरू हो गई सियासत

राजस्थान में आईएएस अधिकारियों के तबादलने पर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने ब्यूरोक्रेसी को हतोत्साहित करने का आरोप लगाया है. सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत की आखिरी इनिंग है.

IAS Transfer in Rajasthan: प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में भारी फेरबदल करते हुए 69 आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया. तबादला लिस्ट के मुताबिक महत्वपूर्ण पदों पर काबिज अधिकारियों को कम महत्व वाले विभागों में भेजा गया है और कम परफॉर्मेन्स वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब अधिकारियों के तबादलों पर भी राजस्थान में सियासत शुरू हो गई है. प्रदेश बीजेपी ने अधिकारियों के तबादलों पर आक्रामक रुख अपना लिया है.

बीजेपी ने नौकरशाही को बांटने का लगाया आरोप

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीधे प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत नौकरशाही को बीजेपी और कांग्रेस के खेमे में बांट रहे हैं. खासकर करौली हिंसा के बाद हटाए गए कलेक्टर मामले पर उन्होंने नाराजगी जताई. गौरतलब कि प्रदेश में हर बार विधानसभा चुनाव से पहले सरकारें पसंदीदा अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग देती रही हैं और सरकार विरोधी मानसिकता वालों को ठंडे विभाग में भेज दिया जाता है. पूनिया ने कहा कि अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस बीजेपी का भेद पैदा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ईमानदारी से काम करनेवाले अफसरों को हतोत्साहित किया गया है.

Rajasthan News: पाकिस्तान से ड्रोन से हेरोइन मंगवाते थे ये पिता-पुत्र, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

अशोक गहलोत की आखिरी इनिंग-सतीश पूनिया

पूनिया ने कहा कि ब्यूरोक्रेसी को हतोत्साहित किया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी की आखिरी इनिंग, अशोक गहलोत की आखिरी इनिंग है. करौली की घटना के लिए कलेक्टर का तबादला किया है जबकि उस घटना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही जिम्मेदार हैं. उनकी नाक के नीचे हिंसा की घटना हुई. जब उन्हें पता था तो उसके इंतजाम क्यों नहीं किए? सस्पेंड गृह मंत्री होने चाहिए, तबादला गृहमंत्री का होना चाहिए. गौरतलब है कि सरकार ने गौरव गोयल, वीनू गुप्ता, रवि जैन नवीन महाजन सरीखे अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी है लेकिन सुंधाशु पंत सहित कई अधिकारियों को सचिवालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

Karauli Violence: करौली दंगों के बीच 'देवी' रूप में नजर आईं मधुलिका, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के 18 लोगों की बचाई जान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget