एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, पेपर लीक के पीछे बताया कोचिंग इंस्टीट्यूट का हाथ

Rajasthan Assembly Session 2024: राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी-कांग्रेस में जमकर रस्साकशी देखने को मिल रही है. बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने सरकार से पेपर लीक के मुद्दे पर सवाल पूछा.

Rajasthan News Today: राजस्थान विधानसभा में चर्चा के दौरान बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया. इस मौके पर सदन में बोलते हुए विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि पेपर लीक विद्यार्थी नहीं करते बल्कि इनके पीछे कोचिंग इंस्टीट्यूट का हाथ है. 

कांग्रेस विधायक के इस दावे के बाद सदन में मौजूद बीजेपी विधायकों ने चुटकी लेते हुए पूछा कौन सा कोचिंग इंस्टीट्यूट, यह भी बता दें. इस पर हरीश चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि इतनी गंभीर बात को हल्के में मत उड़ाओ, यह युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है.

'इतिहास कभी माफ नहीं करेगा'
बायतु विधायक ने बीजेपी विधायकों तो तंज कसते हुए कहा अगर ऐसे ही करते रहे तो इतिहास कभी माफ नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि एक या दो कोचिंग संस्थान बंद करने से इस व्यवस्था में परिवर्तन नहीं होगा, बल्कि इसकी जड़ में जाना पड़ेगा.

बायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पेपर लीक मामले की जांच में लगाए गए अधिकारी एडीजी वीके सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा, "सरकार ने बहुत सक्षम अधिकारी को इस मामले की जांच में लगाया है. बस ध्यान रखना उनके हाथ मत बांध देना."

विधायक हरीश चौधरी ने कहा, "सक्षम अधिकारियों के हाथ कोई दूसरा नहीं बांधता है, बल्कि सदन में बैठे हम ही जैसे करते हैं." उन्होंने कहा कि नीट-रीट से लेकर सभी परीक्षाओं के लिए मैं यह कह रहा हूं. पेपर लीक करने वाले दोषियों को जेल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार की है.

बीजेपीMLA की बात से कांग्रेस सहमत
पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक के उठाए गए सवाल पर बीजेपी विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने पलटवार किया. विधानसभा में बीजेपी विधायक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, हम लोगों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. फिर आप लोगों ने सीबीआई में जाने से रोक दिया. 

इस पर विधायक हरीश चौधरी ने कहा, "आप तो मेरी तरह सामान्य विधायक हैं, लेकिन कैबिनेट के पास तो पावर है. सरकार से सीबीआई जांच की मांग की गुजारिश और हम दोनों मिलकर करते हैं. "

बीजेपी पर कांग्रेस विधायक का तंज
बायतु से कांग्रेस विधायक चौधरी ने कहा कि हम सब वाहवाही लूटने के लिए युवाओं को सरकारी नौकरी के सपने दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा, "वैसे हमने भी युवाओं को सपने दिखाकर वाहवाही लूटने की बहुत कोशिश की, राजस्थान का युवा बहुत जागरुक है. 

बीते चुनावों के दौरान कांग्रेस कि स्थिति को लेकर विधायक चौधरी ने हरीश चौधरी ने कहा कि जनता ने हमको हमारी जगह दिखा दी, कल जनता आपको हमारी जगह न दिखा दें. इसके लिए में आप लोगों को तैयार रहें.

ये भी पढ़ें: Kota News: खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget