एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: बजट के दौरान जब वसुंधरा हुईं नाराज, स्पीकर ने भी साधी चुप्पी, सियासी गलियारे में चर्चा

Rajasthan Budget: सीएम अशोक गहलोत ने जैसे ही कहा कि 'जब वसुंधरा की सरकार थी, तब भी करेक्शन किया गया था', तुरंत सीपी जोशी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसके बाद वसुंधरा राजे ने उठकर सीएम को जवाब दिया.

Rajasthan Budget 2023 Highlights: राजस्थान की विधानसभा में शुक्रवार 10 फरवरी को जो हुआ, वो पिछले चार साल में कभी नहीं हुआ है. आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत का सामना हुआ. जब सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे के कार्यकाल का जिक्र किया, तो तुरंत स्पीकर सीपी जोशी ने रोकना चाहा, लेकिन अशोक गहलोत ने बात को दूसरी तरफ मोड़ दिया. करीब 30 सकेंड में वो वाकया हुआ है जो पिछले चार साल के दौरान नहीं हुआ. इस बात को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है. सदन की कार्यवाही जब स्थगित हुई उसके बाद भी वसुंधरा ने अशोक गहलोत के बजट भाषण को निशाने पर लियाऔर जमकर हमला बोला.

वसुंधरा राजे बोलीं- 'आई फील सॉरी'
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसे ही कहा कि 'जब वसुंधरा की सरकार थी, तब भी करेक्शन किया गया था.' तुरंत स्पीकर सीपी जोशी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन एक पन्ना दिखाते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से वसुंधरा का नाम ले लिया. ये करेक्शन आपने भी करवाया है, ऐसी कोई बात नहीं है. उसके बाद तुरंत वसुंधरा राजे ने उठकर जवाब दिया.

वसुंधरा राजे ने कहा कि जो आपने किया है, कोई भी मुख्यमंत्री इस तरीके से बिना अपने बजट को पढ़े, अपने कागज को लेकर नहीं आ जाता है. अगर इस तरीके से होगा, तो आई फील सॉरी कि राजस्थान का क्या होगा? इसलिए आप इन चीजों को यहां पर न उठाइये. इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री अपने भाषण को पढ़ने लगते हैं.

बाहर भी दिया बयान
सदन में अशोक गहलोत को जवाब देने के बाद वसुंधरा राजे ने बाहर भी अशोक गहलोत पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चेक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहें, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है. ये इतिहास में पहली बार हुआ है. इस तरह से वसुंधरा राजे के हमला बोलने से आज सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2023: अपनी चूक पर गहलोत ने दिलाई BJP सरकार की याद, बोले- 'जब वसुंधरा राजे CM थीं तब गलत...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget