एक्सप्लोरर

Rajasthan Budget 2023: बजट के बाद CM गहलोत की पहली प्रतिक्रिया- 'राजस्थान में रिपीट होगी हमारी सरकार, BJP को नहीं पच रहा विकास'

Rajasthan Budget: सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि खतरनाक कोरोना काल में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने शानदार मैनेजमेंट किया और स्थिति को कंट्रोल में किया जा सका. क्योंकि सेवा ही सरकार का धर्म है.

Rajasthan Budget 2023 Highlights: राजस्थान का बजट शुक्रवार 10 फरवरी को सदन के पटल पर रखा गया, जिसे राज्य की जनता काफी पसंद कर रही है. बजट पेश करने के बाद सीएम अशोक गहलोत की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया कि बजट की तैयारी कैसे की जाती है. वहीं, विपक्ष द्वारा सदन में हंगामा किए जाने पर भी सीएम ने सवाल खड़े किए.

सीएम ने कहा कि बजट से पहले लोग 7-8 दिन लगातार बंद होकर काम करते हैं. इसके लिए बहुत ध्यान से काम करना पड़ता है. अशोक गहलोत ने सवाल किया कि अगर इतनी मेहनत के बाद छोटी चूक की वजह से एक पेज गलत लग गया, तो इसके लिए उन्होंने तुरंत माफी भी मांग ली. इसमे हंगामा करने की क्या बात थी?

कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा
वहीं, सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि कोरोना काल में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने शानदार मैनेजमेंट किया और सभी जिलों की स्थिति में सुधार लाया जा सका. क्योंकि सेवा ही हमारा धर्म है. इसके अलावा, सीएम ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी को राजस्थान का विकास सहन नहीं हो रहा है. राज्य में जनता ही माई-बाप है, जनता ही तय करेगी कि हमें आगे क्या करना है. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम बजट की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सरकार के पास राजस्थान सरकार जैसी योजनाएं नहीं होंगी. जनता भी इसे पसंद कर रही है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान की सरकार रिपीट होगी.

बजट लीक पर बोले सीएम अशोक गहलोत
वहीं, बजट लीक होने के मुद्दे पर भी सीएम गहलोत ने अपनी बात रखी और कहा कि अगर बजट 0.1% भी लीक हुआ होता तो बड़ा मुद्दा बनता. जो लोग ये बोल रहे हैं कि बजट लीक हो गया, क्या लीक हो गया? मैं पढ़ रहा था और एक पेज दूसरा लगा था. उसे सही करा दिया गया. कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी, लेकिन राई का पहाड़ बना दिया गया.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2023: बजट के दौरान जब वसुंधरा हुईं नाराज, स्पीकर ने भी साधी चुप्पी, सियासी गलियारे में चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget