एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exam 2022: 3 मार्च से होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पूरी है तैयारी

Rajasthan Board Exam: राजस्थान में बोर्ड की परीक्षाएं 3 मार्च से ही आयोजित की जाएंगी. परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा.

Rajasthan Board Exam 2022: राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जहां प्रदेश भर में स्कूलों को बंद कर दिया गया है वहीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग (Education Department) ने अहम फैसला लिया है. सोमवार को हुई बैठक के बाद राज्य सरकार ने तय किया है कि बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से ही आयोजित की जाएंगी. कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया जाएगा. परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल (Covid Protocol) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. 

20 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा 
राजस्थान में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन्स और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 3 मार्च को बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुल 6074 केंद्रों पर 20 लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे. 

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन 
परीक्षा में सुरक्षा के मद्देनजर कुल 2874 होमगार्ड और 830 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. उत्तर पुस्तिका संग्रहण और वितरण केंद्र के साथ ही संवेदनशील परीक्षा केंद्र समेत लगभग 300 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी. सभी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए क्षमता से कम परीक्षार्थी बिठाए जाएंगे, मास्क, सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी. नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं. शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ये भी कहा कि इसी महीने 17 जनवरी से हो रही 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के लिए स्थानीय अध्यापक ही नियुक्त किए जाएंगे.

पूरी है तैयारी 
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल ने कहा कि विभाग के सभी आला अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कृत संकल्पित हैं. परीक्षाओं को सभी संबंधित विभागों की ओर से सुरक्षित वातावरण में आयोजित कराया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली ने कहा कि बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है. बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह सहित शिक्षा विभाग, गृह विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत राज्य विभाग, उच्च शिक्षा और संस्कृति विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

COVID19: जयपुर के बाद इन 8 जिलों में बेकाबू हुए हालात, खाटूश्यामजी में 500 मीटर के दायरे में लगा कर्फ्यू

Rajasthan Coronavirus Update: राजस्थान में सामने आए 6095 नए कोरोना केस, जानें- मौत का आंकड़ा 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget