एक्सप्लोरर

पाली में वंदे भारत को बेपटरी करने का प्रयास? बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

Madan Rathore News: पाली में बीते हफ्ते वंदे भारत ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश की गई. बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हादसे को अंजाम देने की कोशिश करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पाली के सुमेरपुर में वंदे भारत ट्रेन को बेपटरी करने का प्रयास करने वालों पर बीजेपी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा-होगी कड़ी कार्रवाई

जयपुर. 

Rajasthan News: राजस्थान में पाली जिले के सुमेरपुर में वंदे भारत ट्रेन को बेपटरी करने का प्रयास किया गया. जिसपर बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि हादसे को अंजाम देने के प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

राठौड़ ने जोधपुर और अजमेर रेल मंडल के आला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ताकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच करने के निर्देश दिए हैं वहीं रेलवे पटरियों की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के पुख्ता इंतजाम करने के लिए भी निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व है जो राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे हैं.  इतना ही नहीं, इन असामाजिक तत्वों द्वारा जानमाल की हानि का भी प्रयास किया गया.

ऐसे टला हादसा

जानकारी के अनुसार रेलवे के सजग कर्मचारियों की बदौलत बड़ा हादसा टल गया.  ऐसे में इन कर्मचारियों की सजगता पर राठौड़ ने प्रशंसा करते हुए रेलवे विभाग द्वारा सम्मानित करवाने की भी सिफारिश की और वहीं दूसरी ओर रेलवे ट्रेक की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले कार्मिकों की लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी निर्देश दिए.
 
कुछ ऐसी थी घटना

गत सप्ताह पाली के सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नजदीक अहमदाबाद से आने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे लाइन पर सीमेंट कंकरीट के ब्लॉक रख बडे़ हादसे की साजिश रची थी. वंदे भारत ट्रेन के आने पर इंजन इससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

ये भी पढ़ें: भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में की सीएम ने पूजा, पुलिस बैंड के जवानों को दिए इनाम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget