एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'न हम किसी की धमकी से डरते हैं और...', मदन राठौड़ ने गोविंद सिंह डोटासरा पर बोला हमला

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गोविंद सिंह डोटासरा के पर्ची वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो विपक्ष में हैं, उनको विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. उनको पूरी आजादी है.

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार (1 अक्टूबर) को जोधपुर दौरे पर थे. इस दौरान वह पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास जीजी के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि सूर्यकांता व्यास जीजी हमारे भारतीय जनता पार्टी परिवार की सबसे वरिष्ठ नेता थीं. उन्होंने पार्टी के लिए बहुत काम किया था. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें जीजी कहते थे.

वहीं मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "वो अपना परिवार संभालें, हम हमारा परिवार संभाल रहे हैं. वे सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं, जो सही नहीं है. हमारे काम में कोई कमी निकालें और फिर उसका विरोध करें, तो वो ठीक है. रही बात डोटासरा की धमकी की तो न हम किसी की धमकी से डरते हैं और न ही किसी को डराते हैं." 

गोविंद डोटासरा के पास विरोध करने के लिए कुछ नहीं- मदन राठौड़
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गोविंद सिंह डोटासरा के पर्ची वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "वो विपक्ष में हैं, उनको विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए. उनको पूरी आजादी है. अगर कोई भी काम जनहित का होता है, जैसे हमारी सरकार ने नई सरकारी नौकरियों की घोषणा की है, तो उसका वो क्या विरोध करेंगे. उनके पास विरोध करने के लिए कुछ भी नहीं है."

उन्होंने कहा, "मैं तो यह कहना चाहता हूं कि इतने सालों तक उन्होंने सराकरी नौकरियों के पदों को छुपाए क्यों रखा था. किस विभाग में कितने खाली पद पड़े थे, वो खाली पद पड़े रहे. हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी देने की शुरुआत कर दी है. हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोशिश करके विभागों में 90 हजार खाली पड़े पदों पर भर्ती निकालने जा रहे हैं."

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए नौ महीने हुए हैं. हमने बहुत घोषणाएं की है. साथ ही आयोग के पदों को लेकर अब हम जल्द ही घोषणाएं करने वाले हैं. एक-दो दिन में मनोनीत पार्षदों को लेकर घोषणा की जाएगी. उसके बाद आगे अन्य विभागों में सभी आयोगों की घोषणा की जाएगी.

बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि पर्ची वाली सरकार हमारे विरोध प्रदर्शन से डर गई थी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने मेट्रो से किया सफर, यात्रियों में सेल्फी लेने की मची होड़

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget