एक्सप्लोरर

Rajasthan: मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, कहा- 'उन्होंने SC-ST-OBC के साथ...'

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने 100 दिन के मोदी कार्यकाल के उपलब्धियों पर भी चर्चा की.

Rajasthan News Today: राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश में जाकर जो बयान दे रहें हैं वह ठीक नहीं है. 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने लोगों को भ्रमित कर 99 सीटें जीतने में सफल रहे हैं, लेकिन विपक्ष के नेता विदेश में जाकर आरक्षण को समाप्त करने की बात कर रहे है. उन्होंने कहा कि यह एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग के साथ धोखा है.

मदन राठौड़ ने कहा, "कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाती रही है, जबकि खुद कांग्रेस के आलाकमान विदेश में जाकर आरक्षण समाप्त करने और समाज को बांटने का कार्य कर रहे है." उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का कार्य किया है."

विपक्ष पर राठौड़ ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मदन राठौड़ ने कहा, "वैश्विक पटल पर भारत ने नए आयाम स्थापित किए हैं, जबकि विपक्ष के नेता विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम कर रहे है."

उन्होंने आरोप लगाया कि "विपक्ष के नेता विदेश में जाकर दलित और पिछड़ों का अधिकार आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं, समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं. विपक्ष के नेता को इस समाज तोड़ने वाली नीति से बाज आना चाहिए, उनका इस तरह के बयान राष्ट्र हित से परे है."

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ देशवासियों को परिवार का सदस्य मानकर उनके कल्याण और उत्थान के लिए योजनाएं बनाई हैं."

100 दिन के कार्यकाल पर क्या कहा?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोदी सरकार के 100 दिनों के कार्यां पर चर्चा करते कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 दिनों में ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया."

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने विज्ञान एवं टेक्नॉलोजी, गवर्नेंस, लॉ एंड ऑर्डर, एनर्जी सिक्योरिटी, विदेश नीति, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, किसान मित्र मोदी सरकार, मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत, सशक्त युवा और सशक्त नारी शक्ति, ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासियों के सशक्तिकरण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जन हितैषी और जनकल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है." 

'9.3 करोड़ किसानों को सम्मान निधि'
राठौड़ ने कहा, "पीएम मोदी ने सड़क, रेल, बंदरगाह और हवाई मार्ग के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर विशेष फोकस रखते हुए 3 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है." उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने'किसान मित्र मोदी सरकार' के ध्येय को चरितार्थ करते हुए देश के 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के तौर पर जारी किया.

इन योजनाओं से राहत देने का दावा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि "मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को टैक्स स्लैब में बड़ी राहत दी है. इनकम टैक्स नियमों को संक्षिप्त-सरल करने के साथ, यूपीएस स्कीम और 'वन रैंक वन पेंशन' शुरू किया."

राठौड़ ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में 2.5 लाख से अधिक घरों में सौर सिस्टम लगाया. इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा के तहत 3400 करोड़ की सहायता से नई बसों की खरीद को स्वीकृति दी."

मदन राठौड़ मुताबिक, "नए स्टार्टअप्स और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता, अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए 1 हजार करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड बनाने की स्वीकृति प्रदान की है."

ये भी पढ़ें: MP News: उज्जैन- इंदौर सिक्स लेन का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें पूरा कार्यक्रम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget