एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

Rajasthan Elections 2023 भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने कई बड़े नेताओं के नामों का भी ऐलान किया है. पार्टी ने झालरा पाटन विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को टिकट दिया है. सतीश पुनिया को अंबेर से उम्मीदवार बनाया गया है. 

बीजेपी ने इस लिस्ट में 10 महिला, 15 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी ने हाल ही में बीजेपी का दामन थामने वाली ज्योति मिर्धा को भी टिकट दिया है. मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाा गया है. वहीं पार्टी ने नाथद्वारा से विश्वराज सिंह मेवाड़ को टिकट दिया है. 

इस लिस्ट में वसुंधरा राजे को अपनी ही सीट से टिकट दिया गया है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है. वो चूरू से विधायक थे. हालांकि तारानगर से भी वो चुनाव लड़ चुके हैं तो पार्टी ने एक बार फिर से उन्हें तारानगर से ही किस्मत आजमाने के लिए भेज दिया है. 

दो विधायकों के काटे टिकट

बीजेपी ने इस लिस्ट में दो मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. सांगनेर से पार्टी ने अशोक लौहटी और चित्तोड़गढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह का टिकट काट दिया है. चित्तोड़गढ़ में पार्टी ने चंद्रभान सिंह की जगह नरपत सिंह राजवी को पार्टी ने चित्तोड़गढ़ से टिकट दिया है. नरपत सिंह राजवी उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत के दामाद हैं. वहीं सांगनेर से पार्टी ने भजनलाल शर्मा को टिकट दिया है.

राजस्थान टिकट बंटवारे में नहीं दिखा एमपी वाला अंदाज

बीजेपी ने राजस्थान में उम्मीदावों की जो सूची जारी की है उसमें मध्य प्रदेश वाला अंदाज नदारद है. दरअसल बीजेपी ने मध्य प्रदेश में अपने 7 मौजूदा सांसदों को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया था. हालांकि बीजेपी ने ये प्रयोग राजस्थान में नहीं किया. पार्टी ने राजस्थान में किसी भी सांसद को प्रत्याशी नहीं बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget