एक्सप्लोरर

BJP से निकाले जाने पर भड़के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, बोले- 'सावधान रहना CM भजनलाल शर्मा...'

Gyan Dev Aahuja News: बीजेपी से निकाले जाने के बाद अलवर के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि मैंने कांग्रेसी नेताओं का विरोध किया जो राम के अस्तित्व को नकारते थे, जो राम को काल्पनिक बताते थे.

Gyan Dev Aahuja Latest News: राजस्थान में बीजेपी ने अलवर के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निकाल दिया है. कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जयपुर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही बीजेपी ने ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निकाला है. आहूजा तब विवादों में आ गए थे, जब कांग्रेस के दलित नेता और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर गंगाजल से धुलाई की थी.

दलित नेता के मंदिर जाने पर उसे गंगाजल से धुलने का यह मामला सियासी गलियारो में खूब सुर्खियों में था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अहमदाबाद के अधिवेशन में इस मामले को जोर-जोर से उठाया था. अंबेडकर जयंती के दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मंदिर में जाने का कार्यक्रम तय किया था.

बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस भी किया था जारी

मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था और मामले की जांच अनुशासन समिति को सौंप दी थी. पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. ज्ञानदेव आहूजा ने नोटिस का जवाब तो दिया था, लेकिन माफी मांगने से इनकार कर दिया था.

अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर अब बीजेपी ने ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. ज्ञानदेव आहूजा ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी माफी मांगने से इनकार किया है. उनका कहना है, "मैंने कोई गलती नहीं की थी. मैंने दलित के जाने पर नहीं. बल्कि देश के खिलाफ काम करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता के जाने पर मंदिर की धुलाई की थी."

पार्टी से निकाले जाने पर क्या बोले ज्ञानदेव आहूजा?

ज्ञानदेव आहूजा ने सोशल मीडिय प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "दुनिया कितनी अनंत है पर दुष्टों का अंत है. कुदरत की लाठी जब पड़ती है आवाज नहीं आती. सावधान रहना माननीय मुख्यमंत्री भाजनलाल साहब, सावधान रहना माननीय प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ साहब और सावधान रहना श्री मान ओंकार सिंह लखावत साहब. मैं न दोषी था, न हूं, ना रहूंगा. मैंने कभी दलितों के खिलाफ नहीं बोला. पूरा जीवन दलितों के साथ खड़ा रहा. मेवात क्षेत्र में पूरा जीवन दलित सेवा में समर्पित किया. "

उन्होंने लिखा, "मैंने कांग्रेसी नेताओं का विरोध किया जो राम के अस्तित्व को नकारते थे, जो राम को काल्पनिक बताते थे. हिटलर के मंत्री जोसेफ गोयबल्स ने कहा था, "एक झूठ को बार-बार दोहराओ, तो लोग उसे सच मान लेंगे". वैसे ही आप लोग कांग्रेस के झूठे प्रचार और सत्ता के अंहकार और खोने के डर से कांग्रेस के फैलाए जाल में फंस गए और मैने सत्ता की कभी परवाह नहीं कि क्योंकि राज और सत्ता कभी भी स्थाई नहीं सच ही स्थाई है, जो हुआ अच्छा हुआ, जो होगा अच्छा होगा.

उन्होंने अंत में लिखा, "आप लोग सत्ता के अहंकार में शायद राम को भूल चुके हो पर मैं भगवान राम कृष्ण पर विश्वास रखता हूं और सुदर्शन जब चलेगा तब न्याय जरूर मिलेगा. जय श्री राम. भारत माता की जय."

बता दें कि जयपुर में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संविधान बचाओ रैली को संबोधित करना है. आहूजा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मल्लिकार्जुन खरगे आज की रैली में भी इस मुद्दे को उठा सकते थे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget