एक्सप्लोरर

Rajasthan: पूर्व PM मनमोहन सिंह पर सियासी घमासान, बीजेपी के वार का कांग्रेस ने किया पलटवार

Rajasthan Politics: राजस्थान में मनमोहन सिंह के नाम पर कांग्रेस-बीजेपी में सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी नेता ने पूर्व पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर कांग्रेस ने कड़ी नारजागी जताई है.

पूर्व प्रधानमंत्री और मशहूर अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके नाम को लेकर राजस्थान में सियासी महाभारत छिड़ गई है. मनमोहन सिंह के नाम को लेकर यहां कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. बीजेपी ने जहां मनमोहन सिंह को रोबोट प्रधानमंत्री करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए सत्ताधारी पार्टी पर उनके अपमान का आरोप लगाया है.

मनमोहन सिंह के नाम पर हो रही सियासत और विवाद की शुरुआत बुधवार (17 जुलाई) शाम को जयपुर एयरपोर्ट पर हुई. यहां राजस्थान बीजेपी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सही है कि देश में कंप्यूटर लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को है, लेकिन यह भी हकीकत है कि उनकी कांग्रेस पार्टी देश में सिर्फ कंप्यूटर ही नहीं लाई, बल्कि मनमोहन सिंह के तौर पर देश को रोबोट वाला प्रधानमंत्री भी दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह रोबोट की तरह ही काम करते थे.

कांग्रेस पार्टी ने किया बड़ा पलटवार

बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा पलटवार किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि राधा मोहन दास अग्रवाल हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं. वह दिल्ली से तय करके निकलते हैं कि राजस्थान में जाकर ऐसा क्या विवादित बोला जाए जिसकी वजह से उन्हें मीडिया में जगह मिल सके.

'बीजेपी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए'

अशोक गहलोत ने कहा है कि रोबोट वाला बयान देकर बीजेपी ने एक काबिल प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री का अपमान करने का काम किया है. बीजेपी को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. बहरहाल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ जहर उगला जा रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget