एक्सप्लोरर

कांग्रेस-बीजेपी की दूसरी लिस्ट का इंतजार, टिकट के दावेदारों में बढ़ी बेचैनी, जानें कब आएगी लिस्ट

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की 15 सीटों पर बीजेपी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है. हालांकि बाकी बची हुई सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी में उम्मीदवार के नाम पर मंथन जारी है.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी की दूसरी लिस्ट कल आ सकती है. हालांकि, अभी दिल्ली में बैठक हो नहीं पाई है. इसलिए आज बैठक होने के बाद कल नामों का ऐलान हो सकता है. जबकि, यहां पर टिकट की दावेदारी करने वालों में बेचैनी बढ़ गई है. पार्टी, कार्यालय पर लगातार नेताओं की दौड़ जारी है. 

टिकट के दावेदार नेताओं की जयपुर से दिल्ली तक दौड़ जारी है. बीजेपी में कई दावेदार तो अब फोन भी नहीं उठा रहे हैं. क्योंकि, उन्हें ऊपर से आदेश मिला है कि टिकट मिलने तक फोन नहीं उठाना है. वहीं, कांग्रेस में भी कई नेताओं ने जयपुर से दिल्ली दौड़ पूरी कर ली है. जिन विधायकों को टिकट दिए जाने की चर्चा है वो अब फील्ड में दिखने लगे हैं. कई नेताओं ने तो सोशल मीडिया पर रील्स और फोटोज के माध्यम से प्रचार भी शुरू कर दिया है. 

बीजेपी में बढ़ा इंतजार
राजस्थान में 10 लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अभी नाम घोषित नहीं किया है. ऐसे में राजस्थान में जिन नेताओं को टिकट मिलने की उम्मीद है, उनमें बेचैनी बढ़ गई है. जयपुर शहर के लिए रामचरण बोहरा, अरुण चतुर्वेदी, प्रो प्रकाश शर्मा जैसे कई ब्राह्मण चेहरे टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं. पुनीत कर्णावत ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी पेश है. 

इसके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी दावेदारी की है. चूंकि, दो बार से लगातार रामचरण बोहरा सांसद हैं, इसलिए यहां पर बदलाव की चर्चा है. सबसे रोचक टोंक- सवाई माधोपुर, दौसा, गंगानगर, करौली और झुंझुनूं सीट पर है. इसलिए मंथन जारी है. 

कांग्रेस में भी है उहापोह की स्थिति
कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखने के बाद कई नेता जमीन पर एक्टिव हैं. उन्हें लगता है कि दिल्ली से टिकट भले किसी को दे दिया जाए, लेकिन यहां पर अपनी मजबूत स्थिति बनाये रखना है. जिससे आगे की स्थिति साफ होगी. जयपुर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, दौसा, सीकर में कांग्रेस उम्मीदवार  को लेकर स्थिति अभी कुछ साफ नहीं है.

इसलिए इन सीटों का सीधा फीडबैक दिल्ली ले रहा है. कई माध्यमों से कांग्रेस के नेता अपना फीडबैक दे रहे हैं. उसी आधार पर टिकट तय किया जाएगा. दौसा और सीकर लोकसभा सीट पर अभी भी नाम तय नहीं हो पाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भरतपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, सीमाओं पर अपराध रोकने के लिए किया ये खास काम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget