एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पीएम मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

Rajasthan News: गुजरात में इसी साल और एमपी, राजस्थान में अगले साल चुनाव होने हैं, पीएम मोदी के इस दौरे का लक्ष्य तीनों राज्यों की 99 आदिवासी बहुल सीटों के वोटरों को साधने का है.

Rajasthan News: गुजरात में इस साल और राजस्थान-मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रण में उतर चुके हैं. तीनों राज्यों की जनता को साधने के लिए पीएम मोदी लगातार इन राज्यों का दौरा कर रहे हैं, यही नहीं इन राज्यों के लिए कई लोकलुभावन घोषणा भी केंद्र द्वारा की जा रही हैं. 

कुछ दिन पहले पीएम मोदी राजस्थान के सिरोही आए थे और अब 1 नवंबर को वह आदिवासियों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र  बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम (Mangarh Dham) के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी के दौरे के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की सभा में लाने की तैयारी की जा रही है. पीएम के दौरे को लेकर राजस्थान के जनजाति क्षेत्र के प्रमुख जिले उदयपुर में भी बीजेपी की बैठक हुई.

हर जिले को मिला लक्ष्य
उदयपुर में बीजेपी की शहर और देहात की बैठक हुई. बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने बताया कि बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले सम्मेलन में उदयपुर शहर जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों के माध्यम से बड़ी संख्या में जाएंगे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ही हमने यह बैठक की है. इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री उपस्थित रहे. पदाधिकारियों ने कहा  कि सभी जिलों को अलग-अलग संख्या में कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाने का लक्ष्य मिला है जिसमें उदयपुर से 6000 कार्यकर्ता जाएंगे. 

तीन राज्यों की 99 विस सीटों से आएंगे 1 लाख कार्यकर्ता
बता दें कि गुजरात में इसी विधानसभा का चुनाव है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले साल चुनाव है. पीएम मोदी के इस दौरे का उद्देश्य गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों के वोटरों को साधना है. बीजेपी ने तीनों राज्यों की 99 आदिवासी बहुल सीटों से 1 लाख कार्यकर्ताओं व आम लोगों को इस कार्यक्रम में बुलाने का लक्ष्य रखा है. पीएम मोदी अपने दौरे पर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक भी घोषित कर सकते हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कटारिया भी जुटे
बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि गोविंद गुरु ने धूणी आंदोलन के माध्यम से आदिवासी समाज में जन जागरण का कार्य प्रारंभ किया था. अंग्रेजों ने 17 नवंबर 1913 ईं में मानगढ़ सम्मेलन में आए हजारों आदिवासी भक्तों पर गोलीबारी कर निर्दोष लोगों को मार डाला था. जलियांवाला बाग हत्याकांड से पहले लगभग 1500 लोगों ने स्वतंत्रता के मार्ग पर चलने का मूल्य अपना बलिदान देकर चुकाया. यह मेवाड़ वागड़ के लिए गौरव की बात है कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां सभा करने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वहां आना चाहिए ताकि आदिवासी समाज का स्वतंत्रता में योगदान आमजन तक जाए.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: 250 पेड़ काटने वाली सोलर कंपनी पर लगा 2 लाख का जुर्माना, लगाने होंगे ढाई हजार पेड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget