एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: पत्नी अवैध संबंध में बन रही था रोड़ा, पति ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, पकड़े गए हत्यारे

Baran News: मृतक के भाई सत्यनारायण ने बताया कि 9-10 साल पहले मीना ने विष्णु के साथ लव मैरिज की थी. किसी दूसरी महिला के साथ 1 साल से अवैध संबंधों के चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता था.

Baran Murder In Love Affair: राजस्थान के बारां जिले में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेवफा पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाजायज रिश्तों के साथ जीने की चाह में इतना पागल था इसी नाजायज रिश्ते को लेकर पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. मौका मिलते ही अपनी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले हत्यारों का खुलासा कर दिया है. मृतक महिला ने जिसके साथ अग्नि के 7 फेरे लिए थे. वो पति ही निकला महिला का हत्यारा पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. पति व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि बारां थाना अन्ता पुलिस ने तामखेड़ा में शनिवार को महिला की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी विष्णु सुमन पुत्र मोहनलाल (31) महिला का पति है, जिसने अपने साथी भौराजेडी निवासी भगवती प्रसाद पुत्र छीतर लाल (27) के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था.

दोनों ने की थी लव मैरिज      
एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मृतक का मीना बाई के भाई सत्यनारायण ने थाना अन्ता पर रिपोर्ट देते हुए बताया कि 9-10 साल पहले मीना ने विष्णु के साथ लव मैरिज की थी, इनके तीन बच्चे हैं. किसी दूसरी महिला के साथ 1 साल से अवैध संबंधों के चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता था. कुछ दिन पहले उसकी बहन ने कॉल कर बताया कि विष्णु जान से मारने की धमकी दे रहा है.

आरोपी गिरफ्तार     
इसके बाद वह आज अपनी मां विधा बाई के साथ बहन से मिलने तामखेड़ा पहुंचा तो उनके घर के बाहर काफी भीड़ जमा थी. लोगों ने बताया कि मीना को विष्णु व उसके साथी भगवती प्रसाद ने मार दिया है. जिन्हें अस्पताल लेकर गए हैं. रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. एसपी चौधरी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ महेंद्र कुमार मारू के नेतृत्व में टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से रविवार को आरोपी विष्णु सुमन और भगवती प्रसाद सुमन को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: आखिर क्यों भजनलाल सरकार ने खत्म की आयोग और बोर्ड्स के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की सेवा, क्या है इसके सियासी मायने?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget