एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में मंत्री ने दी गाली? डोटासरा की मांग पर जोगाराम पटेल बोले, 'मेरा इरादा न था...'

Rajasthan News: कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने सदन में असंसदीय शब्द का मुद्दा उठाया. संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में एक बार फिर असंसदीय शब्द का मुद्दा गूंजा. पिछली बार भी मामले ने तूल पकड़ लिया था. कांग्रेस विधायक पर असंसदीय शब्द के इस्तेमाल का आरोप लगा था. मुद्दा कई दिनों तक गरमाया रहा. अब एक बार फिर अमर्यादित शब्द का विरोध जारी है. सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर माफी की मांग की गई.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का ध्यान आकर्षित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कल सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के भाषण पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने एतराज जताया. एतराज जताते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया.

विधानसभा में गूंजा असंसदीय शब्द के इस्तेमाल का मुद्दा

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को गाली देने पर संसदीय कार्यमंत्री की निंदा की. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि ससंदीय कार्यमंत्री माफी मांगें. वहीं, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा, "मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था. सदन में मेरा लम्बा अनुभव है. सबका सम्मान करना मेरा काम है. अगर बोलते हुए कुछ ऐसा हो गया है तो उसे डिलीट किया जाए."

संसदीय कार्यमंत्री से माफी मांगने की डोटासरा ने की मांग

उन्होंने भविष्य में कभी असंसदीय भाषा के इस्तेमाल नहीं करने का आश्वासन दिया. संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अगर कुछ ऐसा हुआ है तो हम सॉरी फील करते हैं. डोटासरा ने कहा कि अगर इन्होंने कुछ कहा नहीं तो डिलीट क्यों करवा रहे हैं. बिना माफी मांगे सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने शांति धारीवाल का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि असंसदीय शब्द के इस्तेमाल पर शांति धारीवाल ने माफी मांगी थी. जवाब में संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि मैं सॉरी फील करता हूं.

ये भी पढ़ें-

Kota News: सकते में कोटा पुलिस, जिस क्रिमिनल को मान लिया मरा वो निकाल जिंदा और मौके से फरार

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget