एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस MLA रोहित बोहरा को आया गुस्सा, मंत्री से हुई जोरदार बहस

Rajasthan Vidhan Sabha Session: राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा अपना संबोधन दे रहे थे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बीच में बोलने लगे तो बोहरा गुस्सा हो गए.

Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (23 जनवरी) को पहले दिन पेपर लीक मामले पर जमकर हंगामा हुआ. सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर से नाथी का बाड़ा और कलाम कोचिंग का नाम लेने पर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को डांट लगाई. इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य आमने सामने हो गए. इस बार कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा (Rohit Bohra) के संबोधन के दौरान एक कैबिनेट मंत्री ने बीच में बोल दिया, तो बात तू तड़ाक तक पहुंच गई.

दरअसल राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस के विधायक रोहित बोहरा अपना संबोधन दे रहे थे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल बीच में बोलने लगे, तो रोहित बोहरा गुस्से में एकदम लाल-पीले हो गए. इसके बाद उन्होंने अपना आपा खोते हुए चिल्लाकर मंत्री को चुप रहने के लिए कहा. इस दौरान बोहरा ने कहा कि 'आप मंत्री हो सकते हैं, लेकिन ऐसे बीच में नहीं बोल सकते. पहले उन्होंने मंत्री से कहा चुप रहिए, फिर जोर से चिल्लाते हुए कहा चुप रह.' बोहरा को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते देख सब हैरान रह गए.

रोहित बोहरा ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

सत्ता पक्ष के सदस्यों ने बोहरा के इस व्यवहार को देखकर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को बड़ी मुश्किल से शांत करवाया. वहीं इससे पहले नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव के दौरान भी रोहित बोहरा के काफी गुस्से में दिखे थे. शून्यकाल में राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए रोहित बोहरा ने कहा कि उन्हें इसलिए हटाया क्योंकि उनके नाम से पहले राजीव गांधी लगा हुआ है. सरकार को राजीव गांधी के नाम से मिर्ची लगी जिसकी वजह से 5000 युवा मित्रों का रोजगार छीन लिया गया. बोहरा सहित कई विधायकों ने राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोजगार देने की मांग की.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने की युवा मित्रों की बहाली की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget