एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा सत्र में सरकार से सवाल नहीं कर सकेंगे ये 33 विपक्षी विधायक, नियमों के फेर में फंसे MLAs

बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी का कहना है कि सरकार वेंटीलेटर पर चल रही है. मंत्री बिना तैयारी के आते हैं. सवालों से घबराते हैं.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा की 15वीं विधानसभा के सातवें सत्र की बैठक 19 सितंबर से एक बार फिर से शुरू होने जा रही है. मौजूदा सातवें सत्र यानि बजट सत्र के अगले चरण के रूप में इस बैठक को माना जा रहा है. पूर्व में 28 मार्च की शाम बजट सत्र की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी, लिहाजा अब सदन के अंदर विधानसभा के सदस्यों की ओर से लगाए जाने वाले सवालों की संख्या सीमित रहने वाली है. उसकी वजह है कि सदन में एक सत्र में एक सदस्य 40 तांराकित और 60 अतारांकित सवाल ही लगा सकते हैं.

बीजेपी ने लगाया आरोप
ऐसे में सदन के अंदर सक्रिय रहने वाले सत्ता और विपक्ष के विधायक सवालों के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाएंगे. सरकार ने बिना सत्रावसान के बैठक बुलाई है. लिहाजा 33 विधायक इस सत्र की बैठक के दौरान सवाल नहीं लगा पाएंगे, बीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि यह तो राज्यपाल के अधिकारों का हनन हैं.

बजट सत्र के दौरान सदन में ज्यादा सवाल लगाकर सक्रिय रहने सदस्य संभवतया इस सत्र में सवाल नहीं लगा पाएंगे. क्योंकि उन्होंने अपने सवालों का कोटा पहले ही पूरा कर लिया है. वे इस सत्र में सवाल लगाने से वंचित रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक विधानसभा सचिवालय नियमों का हवाला देकर उन सदस्यों के सवालों को स्वीकार नहीं करेगा, जो पहले ही कुल 100 सवाल लगा चुके हैं. इस सत्र में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ,उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल समेत सत्ता पक्ष के विधायक रामनारायण मीणा, गणेश घोघरा और भरत सिंह कुन्दपुर सवाल लगाने को लेकर वंचित रहने वाले हैं.

ये विधायक भी नहीं कर पाएंगे सवाल
वहीं विधायक अनिता भदेल, अमृतलाल मीणा, अविनाश, कालीचरण सराफ, गिरधारीलाल, गोपाललाल शर्मा, चन्‍द्रकान्‍ता मेघवाल, छगन सिंह, धर्मनारायण जोशी, नारायण सिंह देवल, निर्मल कुमावत, प्रताप सिंह, फूल सिंह मीणा, बलजीत यादव, बिहारीलाल, मदन दिलावर, रामलाल मीणा, वासुदेव देवनानी, संतोष, संदीप शर्मा, सतीश पूनिया, समाराम गरासिया, सुभाष पूनिया, सुमित गोदारा, सुरेश टाक, हमीर सिंह भायल और दीप्ति किरण माहेश्‍वरी मौजूदा बैठक के दौरान सवाल नहीं लगा पाएंगी.

बीजेपी विधायक वासुदेव देवनानी का कहना है कि सरकार वेंटीलेटर पर चल रही है. मंत्री बिना तैयारी के आते हैं. सवालों से घबराते हैं. इसलिए सरकार ने लोकतंत्र और राज्यपाल के अधिकारों का गला घोंटा है. अब अन्य माध्यमों से सरकार को घेरने का काम सदन में किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: सोनिया गांधी से मुलाकात की अशोक गहलोत ने बताई वजह, कांग्रेस अध्यक्ष पद की चर्चा के बीच दिया बड़ा बयान

Rajasthan: सोनिया गांधी ने दिया कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ऑफर? जानिए- इस सवाल पर क्या बोले सीएम अशोक गहलोत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget