एक्सप्लोरर

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी बिल पास, क्या विदेशी फंडिंग है असली वजह? लव जिहाद पर सरकार का जवाब

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास हो गया है. सरकार ने कहा कि लव जिहाद का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि पिछले 5 साल में धर्मांतरण के 13 केस दर्ज हुए हैं.

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होने के बाद से, पक्ष विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. हालांकि, विपक्ष की ओर से सदन में हुई बहस में हिस्सा नहीं लिया गया, लेकिन मीडिया से बातचीत में विपक्षी नेताओं ने इस बिल को सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया.

बड़ी बात यह है कि आखिर इस बिल की जरूरत क्यों पड़ी? सरकार को यह बिल क्यों लाना पड़ा? वहीं, दूसरी खास बात यह है कि पूरे देशभर में सबसे कठोर कानून धर्मांतरण विरोधी बिल राजस्थान में है.

विदेशी फंडिंग पर रोक के लिए कानून जरूरी

सदन में धर्मांतरण विरोधी कानून तो लागू हो गया, लेकिन यहां एक नई चीज सामने आई है. विधायक फूल सिंह मीणा ने सरकार से एक प्रश्न में जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने पूछा कि प्रदेश में लव जिहाद के पिछले सालों में कितने मामले सामने आए हैं. जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में लव जिहाद का कोई भी मामला दर्ज नहीं है.

ऐसे में, सरकार के इस फैसले के पीछे पक्ष यह है कि प्रदेश में धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग की जाती है. अलग-अलग संस्थाएं गरीब, मजबूर परिवारों के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं. ऐसे में प्रदेश में सख्त कानून की आवश्यकता थी.

राजस्थान में 5 साल में धर्मांतरण के 13 केस दर्ज हुए

हालांकि, "लव जिहाद" को मुद्दा बनाकर देशभर में राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीति चमकाती हैं, वैसा मामला राजस्थान में दर्ज ही नहीं है. दूसरी तरफ, धर्मांतरण को लेकर विधायक ललित मीणा ने प्रश्न लगाया, जिसमें उन्होंने पूछा कि प्रदेश में धर्मांतरण और लव जिहाद से संबंधित पिछले 5 सालों में कितने प्रकरण दर्ज हैं.

जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में धर्मांतरण के 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं, वहीं लव जिहाद से संबंधित कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ.       

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget