एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: विधानसभा चुनाव से पहले RLP, CPM और AAP ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल? गठबंधन से सीधा इनकार

Rajasthan Elections 2023: रालोप चीफ हनुमान बेनीवाल का कहना है विधानसभा चुनाव में RLP कांग्रेस-BJP को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी. वहीं, CPM सचिव ने बताया कि कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा.

Rajasthan Assembly Elections 2023: लोकसभा चुनाव में BJP को हराने के लिए जो राजनीतिक दल एक साथ इकट्ठे हुए, वह अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलग नजर आ रहे हैं. थर्ड फ्रंट पार्टियां अपने कैंडिडेट्स को बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के सामने खड़ा करने वाली हैं. रालोप, कम्युनिस्ट पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ये साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. वहीं, ये थर्ड फ्रंट पार्टियां, बीजेपी-कांग्रेस को हराने के लिए एकजुट होने की बात कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने का एलान कर दिया है.

जानकारी के लिए बता दें कि थर्ड फ्रंट में रालोप के तीन विधायक और एक सांसद हैं. वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी के दो विधायक हैं. राजस्थान में फिलहाल आम आदमी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है. हालांकि, आप ने ये एलान कर दिया है कि आगामी चुनाव सभी 200 सीटों पर लड़ेगी. इसके अलावा, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायक हैं, लेकिन किस पार्टी के साथ गठबंधन की योजना है, इसको लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वहीं, रालोद की राजस्थान सरकार में एक विधायक की भागीदारी है.

'कांग्रेस और बीजेपी को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी रालोप'- हनुमान बेनीवाल
जानकारी के अनुसार, रालोप चीफ सांसद हनुमान बेनीवाल का कहना है आने वाले विधानसभा चुनाव में आरएलपी राज्य में कांग्रेस और बीजेपी को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी. अगर कोई थर्ड फ्रंट की पार्टी रालोप के साथ चुनावी गठबंधन करना चाहती है तो उस पर विचार किया जा सकता है. 

'केवल लोकसभा चुनाव में साथ लड़ने की बात हुई थी'- अमरा राम
वहीं, सीपीएम सचिव अमरा राम कहते हैं कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा. सीपीएम अपने हिसाब से उम्मीदवार तय कर चुनाव लड़ेगी. पटना की मीटिंग में केवल लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ने की बात पर मंथन हुआ है.

'आम आदमी पार्टी किसी से नहीं करेगी गठबंधन'- नवीन पालीवाल
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहती. आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. अब आलाकमान के दौरे शुरू हो गए हैं. जो भी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह जनता के कार्य करें और खुले मंच पर खुद को साबित कर के दिखाएं. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लगातार राजस्थान दौरे पर, क्या हैं इसके सियासी मायने, चल रही कोई अंदर तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget