एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: वोटिंग की तारीख बदलने के लिए BJP सांसद ने CEC को लिखी थी चिट्ठी, क्या कुछ कहा था?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए पाली सांसद पीपी चौधरी ने मांग उठाई थी. बता दें कि चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया गया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में मतदान की तारीख को लेकर पूरे प्रदेश की आम जनता सहित पार्टियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है. मतदान की दिनांक 23 नवम्बर है और इसी दिन शुभ मुर्हूत ‘देवउठनी एकादशी’ है. ऐसे में मतदान प्रतिशत पर गहरा असर पड़ने वाला है. भारत निर्वाचन आयोग का ध्यान इस ओर दिलाने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और पाली सांसद पीपी चौधरी ने पत्र लिखा.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को लिखे पत्र में सांसद चौधरी ने बताया कि आयोग द्वारा गत 9 अक्टूबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतदान की तिथि 23 नवम्बर, 2023 तय की गई है. आपके संज्ञान में लाना चाहूंगा कि इस दिन संस्कृति एवं धार्मिक श्रद्धा से जुड़ा बहुत ही बड़ा पर्व ‘देव उठनी एकादशी’ है. यह पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है, लेकिन राजस्थान में इसका बहुत प्रभाव है. प्रदेश में ‘अबूझ सावे’ के रूप में यह पर्व विख्यात है. Rajasthan Elections 2023: वोटिंग की तारीख बदलने के लिए BJP सांसद ने CEC को लिखी थी चिट्ठी, क्या कुछ कहा था?


Rajasthan Elections 2023: वोटिंग की तारीख बदलने के लिए BJP सांसद ने CEC को लिखी थी चिट्ठी, क्या कुछ कहा था?

50 हज़ार से अधिक शादियां होगी
राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से मुझे वरिष्ठ नागरिकगणों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थानों सहित आमजन के बड़ी तादाद में पत्र प्राप्त हुए है. उन्होंने इस महापर्व को देखते हुए मतदान दिनांक दो दिन पूर्व या इसके बाद करवाने का विशेष आग्रह किया है. लाखों लोग के वोट देने पर संशय: सांसद चौधरी ने पत्र में बताया कि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अबूझ सावे के स्वरूप इस दिन करीबन 50 हज़ार से अधिक शादियां होगी. एक शादी में रिश्तेदार, हलवाई, टेंट, बैंड सहित विभिन्न वर्ग सीधे रूप में जुड़े होते हैं.

समारोह छोड़कर वोटिंग करने शायद ही जा पाएं
लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर रिश्तेदारों के घर जाते हैं. विवाह के एक दो दिन पहले एक दूसरे के गांव घर जाते हैं. वहीं जिनके यहां शादी है, वो तैयारियों में उलझे रहेंगे. ऐसे में दोनों ही सूरत में वो कामकाज या समारोह छोड़कर वोटिंग करने शायद ही जा पाएं. यह समस्या लाखों लोगों के सामने आएगी. सांसद चौधरी ने लिखा कि एक तरफ चुनाव आयोग एवं हम सभी का दायित्व रहता है कि वोटिंग प्रतिशत बढ़े. लोकतंत्र के पावन उत्सव में आमजन एक बड़ी भागीदारी कर भारतीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था को मजबूत करें.

मतदान जागृति के संकल्पों को प्रभावित करेगा
वहीं राजस्थान में शुभ मुहूर्त के बड़े महापर्व के दिन मतदान का आयोजन निर्वाचन आयोग के मतदान जागृति के संकल्पों पर सीधे तौर पर प्रभावित करेगा. सांसद चौधरी ने आशा जताई कि जन भावनाओं एवं निर्वाचन आयोग की  मूल भावना ‘मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी’ को ध्यान में रखते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 की निर्धारित दिनांक 23 नवम्बर को बदलने में विचार होगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: अलवर पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर पकड़ा एक करोड़ का सोना, एक आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget