एक्सप्लोरर

PM Modi in Jaipur: जयपुर में आज PM मोदी करेंगे जनसभा, 'महिला शक्ति' का दिखेगा जोर, रैली की व्यवस्थाएं संभालेंगी महिलाएं

PM Narendra Modi In Jaipur: जयपुर में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी 42 ब्लॉकों की कमान महिलाओं को दी गई, लाखों की संख्या में महिलाएं पीएम को नारी शक्ति वंदन बिल पर धन्यवाद देंगी.

Pm Narendra Modi In Jaipur: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. क्योंकि, आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है और महिला आरक्षण बिल के पास होने के बाद यह पीएम की राजस्थान में पहली जनसभा है. विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह जनसभा बेहद महत्वपूर्ण है. इस जनसभा के बाद टिकट और कुछ नेताओं के भविष्य की तस्वीर साफ हो जाएगी.

बीजेपी इस जनसभा के माध्यम पूरे प्रदेश में बड़ा संदेश देना चाहती है. इस जनसभा में लाखों महिलाओं के आने का दावा किया जा रहा है. केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि, यह दिन बहुत पवित्र है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करने जयपुर आ रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती भी है. इसके लिए मजबूत तैयारी की गई है. 

23 दिन पहले शुरू हुई थी यात्रा 

राजस्थान में बीजेपी के द्वारा 2 सितम्बर को 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' निकाली गई थी. यह यात्रा प्रदेश के चारों कोनों से निकाली गई थी. जिसमें पहली यात्रा की शुरूआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाईमाधोपुर से की थी. दूसरी यात्रा डूंगरपुर-बांसवाड़ा के पवित्र आदिवासी बेणेश्वर धाम से निकाली गई थी, इसे गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी. तीसरी यात्रा की शुरुआत जैसलमेर के रामदेवरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. चौथी यात्रा की शुरूआत हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने की थी. ये सभी यात्राएं 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं. 

पहली बार महिलाओं के हाथ कमान 

मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की माने तो पीएम मोदी की 'परिवर्तन संकल्प महासभा' को लेकर 42 ब्लॉक बनाए गए हैं. जिनकी कमान महिलाओं को दी गई. बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने आएगी. पीएम मोदी खुली जीप में सभा के बीच से होकर मंच पर जाएंगे और उस दौरान दोनों तरफ से महिलाएं फूल की वर्षा करेंगी. वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने दादिया में सभास्थल का जायजा लिया है. प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि, कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह त्रस्त है. जनता ने अब मन बना लिया है कि कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकना है. नरेंद्र मोदी धानक्या जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे उसके बाद दोपहर दो बजे जयपुर के दादिया में विशाल ‘‘परिवर्तन संकल्प महासभा’’ को संबोधित करेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: युवाओं के सिर चढ़ा चंबल रिवर फ्रंट का क्रेज, 8 हजार लोग करेंगे प्रतिदिन निशुल्क प्रवेश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget