एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: लाडपुरा सीट पर बागियों ने कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ाई मुश्किलें, राजावत ने निर्दलीय भरा नामांकन

Rajasthan Politics: लाडपुरा विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस ने इस बार नईमुद्दीन गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों में उम्मीदवार के नामों पर विरोध हो रहा है.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के कोटा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से लाडपुरा विधानसभा पिछले चार बार से बीजेपी के पास रही है. वहीं पिछले चार बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक ही परिवार के लोगों को इस सीट पर मौका दिया है और उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा. लाडपुरा विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक हो गया है, क्योंकि बीजेपी के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव भवानी सिंह ने निर्दलीय नामांकन भरकर अपनी ही पार्टी को संकट में डाल दिया है. 

इस मामले में भवानी सिंह राजावत ने कहा कि लाडपुरा में महारानी राजपरिवार से आती हैं, इसलिए आम कार्यकर्ता उनके महलों तक नहीं पहुंच पाता और पूरे पांच साल कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं हुई और उन्हें तवज्जो नहीं मिली. इस वजह से कार्यकर्ताओं की मांग पर मैं ने नामांकन दाखिल किया है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नामांकन वापस नहीं लेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया कि इस पर विचार करेंगे. यदि शीर्ष नेतृत्व आग्रह करता है तो उस पर विचार किया जाएगा. हालांकि राजावत इससे पूर्व साल 2018 में हुए चुनाव में भी निर्दलीय खड़े हो गए थे और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कहने पर नाम वापस ले लिया था. 

कांग्रेस प्रत्याशी का पायलट खेमा कर रहा विरोध
लाडपुरा सीट से कांग्रेस की बात करें तो यहां से नईमुद्दीन गुड्डू को प्रत्याशी बनाया है. नईमुद्दीन गुडडू यहां से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं. वह दो बार भवानी सिंह राजावत से हार चुके हैं, जबकि एक बार कल्पना देवी से उनकी पत्नी को हार का सामना करना पड़ा. एक बार फिर से पार्टी ने नईमुद्दीन गुड्डू को टिकट दिया है. हालांकि उनको दोबार प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस ने कुछ नेताओं में नाराजगी देखने को मिली. सचिन पायलट खेमे से आने वाले शिवराज गुंजल ने इसका जोरदार विरोध किया है, उन्होंने दावा किया कि इस बार भी कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: इन सीटों पर बागी बने टेंशन, खेल बिगड़ने से पहले मान-मनोव्वल में जुटी कांग्रेस-बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget