एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: 'ये चुनाव मोदी बनाम गहलोत होने वाला है...', कोटा कांग्रेस की बैठक में क्या हुई चर्चा?

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में होंगे इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी तरफ से तैयारियों में जुट गई है और केंद्रीय नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं.

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस (Congress) ने कोटा (Kota) में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसके तहत पहली बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें कोटा दक्षिण के प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महापौर, वार्ड पार्षद ने चर्चा की. यह साफ कहा गया है कि विधानसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी वर्सेज अशोक गहलोत होने वाला है. कोटा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने कहा कि हम हर विधानसभा क्षेत्र पर जाएंगे. 

रविन्द्र त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम इस बार कटिबद्ध और संकल्पित हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे. वहीं कोटा दक्षिण को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है. इस पर त्यागी ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनाएंगे और जिस किसी को भी टिकट मिलेगा उसके साथ पूरी कांग्रेस खड़ी दिखाई देगी और कोटा दक्षिण में बीजेपी के गढ को ध्वस्त किया जाएगा. 

रविन्द्र त्यागी ने बताया क्या है कांग्रेस की रणनीति
रविन्द्र त्यागी ने कहा कि हम पहले चुनाव प्रचार में बीजेपी से कमजोर रहते थे, लेकिन इस बार हमने पहले से तैयारियां शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस की योजना और कोटा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि हर विधानसभा  सीट पर एक सम्मेलन होगा और हर वार्ड की अलग से बैठक होगी. बूथ के कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. 

बता दें कि राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियों ने अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू भी कर दिया है. बीजेपी जहां केंद्र के अपने मंत्रियों को राजस्थान भेज रही है तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के कद्दावर नेता राजस्थान का दौरा कर रहे हैं. वहीं, इस बीच सीएम अशोक गहलोत भी अलग-अलग जिलों का दौरा कर अपने कार्यकाल में हुए कामकाज का ब्यौरा जनता को दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: 'राजस्थान मर्दों का प्रदेश...', भीलवाड़ा कोयला भट्टी कांड पर राजेंद्र गुढ़ा का गहलोत के मंत्री पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget