एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले में जेपी नड्डा ने कांग्रेस को घेरा, किया ये बड़ा दावा

Rajasthan Election 2023 News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोधपुर दौरे के दौरान गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं उन्होंने बीजेपी के नेताओं से चुनावी तैयारी का फीडबैक लिया.

Rajasthan News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को जोधपुर के दौरे पर रहे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कई बड़ी जनसभाएं की. इस दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया. उन्होंने प्रदेश में महिलाएं, युवा बेरोजगार, कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया. 

‘राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने का दावा’
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सुरक्षा का वादा, बेरोजगारों युवाओं को नौकरी देने का वादा, किसानों को कर्ज माफी करने का वादा करके सत्ता में आई थी. लेकिन उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं देशभर में जनता को विश्वास है पीएम मोदी के विकास कार्यों और उनके काम पर राजस्थान में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी. राजस्थान में कांग्रेस से लोग परेशान हो चुके हैं.

कांग्रेस छोड़कर वो बीजेपी परिवार में शामिल हो रहे हैं. जेपी नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार है, जहां कांग्रेस है वहां अत्याचार है, जहां कांग्रेस है वहां लूट, घपला, घोटाला है. 

बड़े जोश-शोर से हुआ नड्डा का स्वागत
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर दौरे के दौरान कार्यकत्ताओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, देहात दक्षिण अध्यक्ष जगराम विश्नोई, देहात उत्तर के अध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने जेपी नड्डा का स्वागत किया.

वहीं महिला कार्यकर्ताओं की टोली ने मारवाड़ी परंपरा के तहत कुमकुम के तिलक से बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने विजय संकल्प बैठक के दौरान जोधपुर शहर, जोधपुर देहात दक्षिण, जोधपुर देहात उत्तर के प्रमुख पदाधिकारियों विधानसभा चुनाव का फीडबैक लिया. विजय संकल्प बैठक के दौरान नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्त्ताओं को जीत का मंत्र दिया. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'धोती-कुर्ता, मोबाइल या मफलर कुछ भी ले जाओ...' वसुंधरा राजे का दावा- कांग्रेस का साथ नहीं देगी जनता

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget