एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'कांग्रेस मां बेटे की पार्टी, गहलोत-पायलट सब कॉन्ट्रैक्ट पर...', राजस्थान में बोले जेपी नड्डा

Rajasthan Elections 2023: जे पी नड्डा जयपुर के बीलवा में यूपीए का मतलब बताया. उन्होंने कहा यूपीए में यू का मतलब उत्पीड़न, पी का मतलब पक्षपात और ए का मतलब अत्याचार है.

Rajasthan Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को राजस्थान के दौरे पर रहे. इस दौरान प्रदेश की गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की यूपीए सरकार का मतलब 'उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार' है. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी बन गई है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट सब कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ काम कर रही है.

जे पी नड्डा जयपुर के बीलवा में एक रैली को संबोंधित करते हुए नड्डा ने कहा, "यह यूपीए की सरकार है और यूपीए क्या है... यूपीए में यू का मतलब उत्पीड़न, पी का मतलब पक्षपात और ए का मतलब अत्याचार है, इसलिए यूपीए की सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और अत्याचार' करने वाली है." वह राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरुआत करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे. यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा.

राज्य में साल के अंत तक चुनाव प्रस्तावित हैं. जे पी नड्डा ने बटन दबाकर अभियान और एक 'थीम वीडियो' जारी किया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध, उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या, सांप्रदायिक दंगे और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला गया है. उन्होंने राज्य सरकार का 'फेल कार्ड' भी जारी किया. बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों को लूटती है और उसने दलितों, आदिवासियों, महिलाओं पर अत्याचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

उन्होंने आरोप लगाया, "ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. यह सरकार लूटने वाली सरकार है.. यह सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है, यह सरकार कुशासन लाने वाली सरकार है और ऐसी सरकार को जरा भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है और आने वाले नवंबर में आप इसको बाहर का रास्ता दिखायेंगे, इस बात का मुझे पूरा विश्वास है."

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान बनाना ही गहलोत सरकार का चरित्र है. नड्डा ने कहा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के जरिये बीजेपी दो करोड़ लोगों तक पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: आजादी के बाद से ही बाड़ी सीट पर रहा है कांग्रेस का दबदबा, पार्टी ने यहां से 10 बार की जीत दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget