एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: जैसलमेर विधानसभा सीट जहां केवल दो लोग दूसरी बार बने हैं विधायक, जानें कितनी बार जीती है बीजेपी और कांग्रेस

Rajasthan Election 2023 News: जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम अपने आप में रोचक हैं. अब तक हुए 15 विधानसभा चुनाव में केवल दो विधायक हुकम सिंह और छोटू सिंह भाटी ही दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे.

Rajasthan Elections 2023: पश्चिमी राजस्थान भारत-पाक की सरहदीय सीमा पर स्थित जैसलमेर जिले में राजस्थान ही नहीं देश के सबसे बड़े विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र है. जैसलमेर जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं, जैसलमेर और परिसीमन के बाद बना पोकरण. जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम अपने आप में रोचक हैं. अब तक हुए 15 विधानसभा चुनाव में केवल दो विधायक हुकम सिंह और छोटू सिंह भाटी ही दूसरी बार विधायक बनने में सफल रहे. इनके अलावा सभी विधायक केवल एक बार ही जीत सकें हैं. 

कौन नेता दूसरी बार भी जीता

पूर्व राजघराना सदस्य हुकम सिंह ने दूसरी और तीसरी विधानसभा में जीत हासिल करके इतिहास रचा. वहीं 13वीं व 14वीं विधानसभा में लगातार विधायक छोटू सिंह भाटी ने जीत हासिल कर विधायक बने. इसमें भी रोचक जानकारी सामने आई है कि पूर्व राजघराने के सदस्य हुकम सिंह ने पहला चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता तो दूसरा कांग्रेस के टिकट पर. वहीं छोटू सिंह ने लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की. 

जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रति केवल तीन बार ही विश्वास जताया है. वही विपक्षी दलों और निर्दलीयों के पक्ष में ज्यादातर विश्वास जताया गया है. जैसलमेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 7 बार भारतीय जनता पार्टी तीन बार कांग्रेस, एक बार जनता दल, तीन बार निर्दलीय, एक बार स्वतंत्र पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की है.

किस जाति के हैं मतदाता

जैसलमेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित विधायक को लगातार दूसरी बार पार्टी से दावेदारी करने का मौका कम ही मिलता है. जैसलमेर विधानसभा सीट पर चुनाव में जातिगत प्रभाव ज्यादा रहता है. राजपूत, ब्राह्मण अल्पसंख्यक, एसीसी-एसटी, विश्नोई, जाट,गोस्वामी अन्य ओबीसी मतदाता हैं.

जैसलमेर विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं हालांकि मौजूदा विधायक रुपाराम धनदे, सुनीता भाटी, मानवेंद्र सिंह और जनक सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. वहीं बीजेपी में पूर्व विधायक सांगसिंह, पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, पवन कुमार सिंह सहित एक दर्जन टिकट की दावेदारी कर रहे हैं. दोनों ही पार्टियों जिसे टिकट देगी उस पर चुनावी नतीजे निर्भर करेंगे.

जैसलमेर से कब कौन जीता

  • 1952 :हड़वंत सिंह निर्दलीय--कन्हैया लाल निर्दलीय
  • 1957:हुकम सिंह निर्दलीय--सत्यदेव व्यास कांग्रेस
  • 1962 :हुकम सिंह कॉन्ग्रेस --अनोप सिंह रामराज्य परिषद पार्टी
  • 1967 :बाल सिंह सोढा स्वतंत्र पार्टी-- हुकम सिंह कांग्रेस
  • 1972 :भोपाल सिंह कांग्रेस-- बाल सिंह सोढा
  • 1977 :किशन सिंह भाटी जनता पार्टी-- सोहन सिंह
  • 1980 :चंद्रवीर सिंह बीजेपी --सोहन सिंह कांग्रेस
  • 1985 :मुल्तान राम बारूपाल--भोपाल सिंह कांग्रेस
  • 1990 :डॉ जितेंद्र सिंह जनता दल --गोवर्धन कल्ला कांग्रेस
  • 1993 :गुलाब सिंह रावत बीजेपी-- फतेह मोहम्मद निर्दलीय
  • 1998 :गोरधन कल्ला कांग्रेस-- सांग सिंह भाटी निर्दलीय
  • 2003 :सांग सिंह भाटी भाजपा --जनक सिंह भाटी कांग्रेस
  • 2008 :छोटू सिंह भाटी भाजपा-- सुनीता भाटी कांग्रेस
  • 2013 :छोटू सिंह भाटी बीजेपी --रूपाराम मेघवाल कांग्रेस
  • 2018 :रूपाराम धनदे कांग्रेस--सांग सिंह भाटी बीजेपी

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस, इस चुनाव में बराबर होगा हिसाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget