एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया किसे मिलेंगे चुनाव में कांग्रेस का टिकट, क्या-क्या गुण देखेगी पार्टी

Rajasthan Election 2023 News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उदयपुर में साफ कर दिया है कि प्रदेश में किसे विधानसभा चुनाव का टिकट दिया जाएगा. टिकट के लिए पार्टी का पैमाना क्या है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं. ऐसे में पार्टियों में देवदारी बढ़ती जा रही है. कांग्रेस की बात करें तो ब्लॉक स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार नेताओं ने आवेदन भी कर दिए हैं. अब किसे टिकट मिलेगा यह सभी में मन में प्रश्न है.इस प्रश्न का जवाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया है. उदयपुर पहुंचे डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि प्रदेश में किसे विधानसभा चुनाव में टिकट मिलेगा.

गोविंद सिंह डोटासरा गुरुवार सुबह महाराणा दबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे. यहां कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद वह राजसमंद जिले के नाथद्वारा गए जहां श्री जी वरिष्ठ नागरिक संस्था का सम्मान समारोह और फिर रेलमगरा में भील समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. 

नाराज लोगों को जोड़ेंगे
डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया के कई सवालों के जवाब उन्होंने दिए. सलूंबर में बागी हुई थी रेशमा मीणा को देहात जिला कार्यकारिणी में जगह देने पर हुए पार्टी में विरोध के सवाल पर कहा कि जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सभी से विचार-विमर्श कर बनाते हैं और हमें भेजते हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूची को अप्रूव करती है. अगर कोई कार्यकर्ता रह गया है जो काम करने वाला है उसे और जोड़ देंगे.जो कांग्रेस में जुड़ना चाहते हैं, बीच में भटक गए थे और कांग्रेस की रीति नीति में विश्व करते हैं, ऐसे लोगों को मौका देने में कोई हर्ज नहीं है. 

किन लोगों को मिलेगा चुनाव का टिकट

बाहरी नेताओं की दावेदारी के सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में कहीं से भी कोई भी दावेदारी कर सकता है. संविधान में भी है और यहीं लोकतंत्र की खूबसूरती है.उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस से टिकट मांग रहा है वह कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रख रहा है.टिकट एक को मिलेगा 100 को नहीं. फिर टिकट किसे मिलेगा, इस सवाल पर डोटासरा ने कहा कि टिकट उसे मिलेगा जो अपने इलाके में है, लोगों के सुख-दुख में भागीदार है.लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला रहा है.पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहा है.हमारा पैमाना टिकट के लिए ऊपर अभिशंषा करने का एक ही रहेगा, लोग क्या चाहते हैं, किसको पसंद करते हैं. मांगना अलग बात है लेकिन मिलेगा उसी को जो लोगों के दिलो में राज करता हो, पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करता हो.

ये भी पढ़ें

Bharatpur News: भरतपुर में कॉलोनी में जलभराव से परेशान रिक्शा चालक पानी की टंकी पर चढ़ा, जानें फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget