एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने किया बड़ा बदलाव, इन तीन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी 

Rajasthan Elections 2023: खास बात है, तीनों अलग-अलग राज्यों से हैं. अमृता धवन दिल्ली से हैं. काजी मोहम्मद निजामुद्दीन उत्तराखंड के हरिद्वार और वीरेंद्र सिंह राठौड़ हरियाणा के करनाल से हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में कांग्रेस (Congress) ने चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया है. कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश प्रभारी के साथ तीन नए सचिवों को नियुक्त किया है. इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं. दिल्ली महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन (Amrita Dhawan), उत्तराखंड के पूर्व विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन (Quaji Mohammad Nizamuddin) और वीरेंद्र सिंह राठौड़ (Virenndra Singh Rathore) को राजस्थान में जिम्मेदारी दी गई है. 

कर्नाटक से पहले राजस्थान पर है फोकस
जानकारी हो कि पिछले कई दिनों से राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर रंधावा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अब इन तीन नए लोगों के आने से राजस्थान कांग्रेस में कई और समीकरण तैयार होते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूत्रों की माने तो कर्नाटक चुनाव से पहले पार्टी राजस्थान पर पूरा फोकस रख रही है. 

"संगठन और तेजी से करेगा काम" 
राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता आरसी चौधरी का कहना है कि इस नियुक्ति से और तेजी से काम होगा. चुनाव से पहले इस तरह की नियुक्ति होने से संगठन को ताकत मिलती है. वीरेंद्र सिंह राठौड़ पहले भी राजस्थान में जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड को एक साथ 
इस नियुक्ति में सबसे खास बात है, तीनों अलग-अलग राज्यों से हैं. अमृता धवन दिल्ली से हैं. काजी मोहम्मद निजामुद्दीन उत्तराखंड के हरिद्वार और वीरेंद्र सिंह राठौड़ हरियाणा के करनाल से हैं. प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा खुद पंजाब से हैं.

"जल्द ही होंगे कई और बदलाव"
सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी कांग्रेस में और बदलाव होंगे. कई बड़ी नियुक्तियां हो सकती हैं. जिले और प्रदेश स्तर की टीमों में भी बदलाव के इंतजार में लोग बैठे हैं. उन्हें महीनें और वर्षों से इंतजार है. जल्द ही बदलाव दिख सकेंगे. सरकार और संगठन में सामंजस्य बनाया जा रहा है. इसके लिए पार्टी भी मेहनत कर रही है. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के सर्वे में विधायकों को झटका, 60 मंत्री-विधायकों का कट सकता है टिकट, हारे प्रत्याशियों पर भी संकट!

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget