एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: संगठन नहीं सरकार की सक्रियता से 2023 की रण को जीतने की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पार्टी की पूरी रणनीति

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में भले ही चुनाव के लिए 4 महीने ही बचे हो लेकिन अभी भी संगठन में जो बदलाव होना था और जिलों में अध्यक्षों की घोषणा होनी है, वह नहीं हो पाई है.

Rajasthan Congress News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में महज चार महीने का समय रह गया है. ऐसे में यहां की कांग्रेस (Congress) सरकार यानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार रिपीट होने का दावा कर रहे हैं. मगर, सबसे बड़ा सवाल है कि संगठन नहीं सरकार की सक्रियता से 2023 के रण को जीतने की तैयारी चल रही है. संगठन अभी अधूरा है. न तो सभी जिलों में जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं और न ही प्रदेश की कार्यकारिणी को विस्तार मिल पाया है. पिछले तीन साल से यही चल रहा है. फिर भी पार्टी संगठन के विस्तार की जगह सरकार की योजनाओं को वरीयता दे रही है.

वहीं यूथ कांग्रेस के रिजल्ट को भी उलझा दिया गया है. जिसे लेकर अंदर खाने की खूब पंचायती चल रही है. इन बातों का असर चुनाव पर पूरी तरह से पड़ सकता है. संगठन विस्तार को लेकर कई बार दिल्ली से जयपुर तक दौड़ लगाई जा चुकी है. मगर नतीजा कुछ नहीं निकला है. 

जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार नहीं हो पाई 

राजस्थान में कांग्रेस के अभी सभी जिलों में जिलाअध्यक्ष नहीं हैं. मात्र 13 से 14 जिलों में ही अध्यक्ष काम कर रहे हैं. इसका असर चुनाव पर पड़ चुका है. प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के हिसाब से कुल 43-44 जिले हैं. मगर 30 जिलों में अभी भी जिला अध्यक्ष नहीं हैं. जिनके नाम की लिस्ट किसी भी समय आने की बात कही जा रही है. मगर ऐसा पिछले कई महीनों से सुनने में आ रहा है. बिना जिला अध्यक्षों के ही कैसे पार्टी चुनाव में उतर सकती है. इसकी भी चर्चा तेज हो गई है. मगर पार्टी इसपर कुछ कह नहीं पा रही है. बस दिल्ली लिस्ट जाने का हवाला देकर बात टाल दी जा रही है.

प्रदेश की कार्यकारिणी को नहीं मिला विस्तार 

राजस्थान में कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी का विस्तार नहीं कर पाई है. अभी पुराने महामंत्री और उपाध्यक्ष ही चल रहे हैं. पिछले दिनों पार्टी ने बड़ी संख्या में सचिव और अन्य पदों के नामों की घोषणा कर दी मगर बाद में उस लिस्ट को रोकना पड़ा. अध्यक्ष से जब भी संगठन विस्तार की बात हुई उन्होंने इसे टाल दिया. गोविन्द सिंह डोटासरा ने अध्यक्ष बनने के बाद कुछ जिला अध्यक्षों की घोषणा की थी उसके बाद से सब कुछ सन्नाटे में है. '

यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष ही नहीं क्लीयर 

राजस्थान में पिछले दिनों यूथ कांग्रेस का चुनाव हुआ. मगर रिजल्ट आने से पहले ही चुनाव में धांधली का आरोप लगने लगा. उसके बाद बिना अध्यक्ष की घोषणा के ही तीन को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया. उसमें अभिमन्यु पूनियां को अधिक वोट मिले थे मगर अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया. यहां भी पेंच फंस गया है. इसे लेकर भी पूरी दुविधा बनी हुई है. 

संगठन को मजबूत करने की जरूरत

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ का कहना है कि कांग्रेस की हमेशा संगठन कमजोर रही है, वो अपने कार्यक्रम और आजादी के आंदोलन की ख्याति के साथ आगे बढ़ती रही है. पहले इनके सामने कोई चुनौती नहीं थी मगर अब गंभीर चुनौती है. इसलिए अब कांग्रेस को सत्ता की महत्ता को महत्व देने की जगह संगठन को महत्व दें. इस दिशा में कांग्रेस ने कदम भी उठाया है, मगर ये पर्याप्त नहीं है. कांग्रेस को इस बात का अहसास है कि उनका समर्थक उनके साथ वफादार है. वो कहीं और नहीं जायेगा. मगर अब कांग्रेस को मजबूती से काम करना होगा.

सरकार इन योजनाओं को मान रही मास्टर स्ट्रोक 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार महंगाई राहत कैंप लगाकर दो महीने से अपनी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करवा रही है. ऐसे में सरकार का दावा है कि इन योजनाओं के दम पर सरकार वापसी कर सकती है. इन योजनाओं में सरकार स्वास्थ्य, बिजली और महिलाओं को बस में आधा किराया, उच्च शिक्षण संस्थान की छात्राओं को आने-जाने का किराये देने को बड़ा मास्टर स्ट्रोक बता रही है. सीएम गहलोत की ओर से खुद लगातार महंगाई राहत कैंप का दौरा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम गहलोत का महिलाओं को गिफ्ट, अब रोडवेज की सभी बसों में देना होगा आधा किराया

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget