एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेगी चुनाव, जानें- क्या है पूरा प्लान?

Rajasthan Elections 2023: इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी. पार्टी के नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. दोनों प्रमुख पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गई हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार 156 सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी.

बीजेपी विधानसभा 2023 के चुनाव को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम कर रही है. बीजेपी का कहना है की केंद्र की सरकार को 9 साल पूरे हो गए है. केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर ही जनता के बीच जाएंगे. 17 जून को केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल भरतपुर आ रहे हैं. पियूष गोयल भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

18 को आएंगे ओम बिड़ला
वहीं 18 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भी भरतपुर का दौरा प्रस्तावित है. लोकसभा अध्यक्ष खेलो इंडिया के तहत भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में कराई गई क्रिकेट प्रयोगिता के समापन समारोह में शिरकत करेंगे. लोकसभा अध्यक्ष भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और 2023  विधानसभा चुनाव में बीजेपी को विजयी बनाने की अपील करेंगे. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राजस्थान में बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी और सभी को मिलकर काम करना है. बीजेपी सीएम चेहरा घोषित नहीं करेगी. वहीं कांग्रेस आलाकमान भी यही कह चुका है कांग्रेस भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेगी. सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और कांग्रेस की सरकार को रिपीट करेंगे. 

कल धौलपुर में रहेंगे सीएम अशोक गहलोत
मुख्यमंत्री कल 15 जून को भरतपुर और धौलपुर के दौरे पर रहेंगे. जहां सीएम धौलपुर के बाड़ी कस्बे में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे और महंगाई राहत शिविर में लाभार्थियों से रूबरू होंगे. भरतपुर में नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी कसबे में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे. साथ ही बजट में की गई विकास की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया है. इसके अलावा मुख्यमत्री महंगाई राहत शिविर में लाभार्थियों से मिलकर उनसे संवाद भी करेंगे. 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं भरतपुर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि 15 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र के सीकरी कस्बे में  महंगाई राहत शिविर का अवलोकन करेंगे जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है. जिला कलेक्टर ने बताया है की उनके द्वारा महंगाई राहत शिविर, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और किसान सभा को भी संबोधित करेंगे. सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का पर्याप्त जाब्ता लगाया गया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023: चुनावी साल में महाराणा प्रताप बोर्ड गठन को मंजूरी, इसके पीछे ये है सीएम गहलोत की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget