एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: ‘कांग्रेस की चाल, चेहरा और चरित्र बेनकाब, राम नाम से...’, प्रमोद कृष्णम के बयान पर बोले सीपी जोशी

Rajasthan Elections 2023: प्रमोद कृष्णम के बयान पर सीपी जोशी ने कांग्रेस को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत है, ये हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं.

Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद कृष्णम के बयान पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा यह कांग्रेस की चाल है. उनका चेहरा और चरित्र सामने आ गया है. इतना ही नहीं कांग्रेस के लोग राम से नफरत करते हैं. जोशी ने कहा कि राजस्थान में अपराध, भ्रष्टाचार कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति से बढ़ा है. उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प निशाना साधते कहा कि कांग्रेस सरकार ने तृष्टीकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है. राजस्थान में बीजेपी की सरकार आते ही दहशतगर्दों को या तो घरों में बैठना पड़ेगा या फिर राजस्थान छोड़कर जाना पड़ेगा. कांग्रेस की सरकार को अब राजस्थान की जनता स्वीकार नहीं करने वाली है.

वहीं राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में चार साल की बच्ची से सरकारी अधिकारी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना को निंदनीय करार दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बहन-बेटियां और मासूम बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचारियों का पैसा लॉकर से बाहर आ रहा है. नरेगा में भ्रष्टाचार हो रहा है, बच्चों के पोषाहार में भ्रष्टाचार किया जा रहा है लेकिन अब बीजेपी सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने का काम करेगी.

प्रमोद कृष्णम के बयान से सामने आई कांग्रेस की हकीकत

सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांधी परिवार के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज उनकी हकीकत सबके सामने ला दी है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साफ कर दिया कि कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे है जिन्हें राम से नफरत है. इन नेताओं को हिंदू शब्द से नफरत है. ये हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं. इससे कांग्रेस का असली चेहरा राजस्थान की जनता के सामने आ गया. 

सीपी जोशी ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये वही कांग्रेस सरकार है. जिसने राजस्थान में राम दरबार को तोड़ा, उच्च न्यायालय में राम के पैदा नहीं होने का हलफनामा दिया और शिव मंदिर को तोड़ा है. वहीं दूसरी ओर केंद्र की बीजेपी सरकार है. जिसने राजस्थान सहित देशभर के मंदिरों को जोड़ने और जीर्णोद्वार का कार्य किया है. इसी कांग्रेस सरकार ने लंपी बिमारी के दौरान मुआवजा देने में गौपालकों से भेदभाव किया है. हजारों की संख्या में गौ माता की मौत हुई और इस कांग्रेस सरकार ने कुछ ही लोगों को मुआवजा दिया. वहीं सीपी जोशी ने  राजधानी के परकोटे से हो रहे पलायन को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शहर की तीन विधानसभाओं में एक बाइक पर 5-5 लटक कर घूम रहे है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. राजस्थान की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: Haryana Poisonous Liquor: हरियाणा में जहरीली शराब ने ली अब तक 12 लोगों की जिंदगी, खट्टर सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget