एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP संगठन में कई बड़े बदलाव होने की चर्चा तेज, प्रदेश अध्यक्ष के बदलने से बना माहौल

Rajasthan BJP News: बीजेपी में नए चेहरों को आगे बढ़ाया जा रहा है. युवाओं को भी मौका दिया जा रहा है. संगठन में अंडर 65 की उम्र वालों को फिट किया जा रहा है. सीपी जोशी को अध्यक्ष बनाकर ये संकेत दिया है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष बदलने से संगठन में जातीय समीकरण का ग्राफ ऊपर-नीचे हो रहा है. इसका असर यहां की राजनीति में भी पड़ने लगा है. इसे संतुलित करने की कवायद भी शुरू हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष से लेकर महासचिव, प्रवक्ता और भाजयुमो के अध्यक्ष सभी ब्राह्मण हैं. ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि जब पार्टी विधानसभा चुनाव में जा रही है तो क्या इसी संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी? सतीश पूनियां के बदले जाने से बीजेपी से एक बड़ा ओबीसी चेहरा चला गया है. ऐसे में यहां की सियासी गलियारे में बीजेपी के वर्तमान संगठन पर चर्चा तेज हो गई.

वर्तमान में राजनीतिक हालात को देखें तो बीजेपी अपने नए चेहरों को आगे बढ़ा रही है और युवा चेहरों को भी आगे ला रही है. उम्र का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. संगठन में अंडर 65 की उम्र वालों के आसपास के लोगों को फिट किया जा रहा है. 47 साल के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने एक बड़ा संदेश दे दिया है.

अभी कुछ ऐसा है संगठन
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के संगठन पर नजर डालें तो बीजेपी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ब्राह्मण हैं. ऐसे में राजस्थान बीजेपी में सभी प्रमुख पदों पर ब्राह्मण चेहरे हैं. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा हैं. हालांकि, यह सबकुछ तब तय हुआ था जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां थे. पूनियां ब्राह्मण नहीं हैं.

समय आने पर होगा बदलाव
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का कहना है कि समय आने पर बदलाव किया जाएगा. बीजेपी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास साथ लेकर चलती है. यह तो तब का संगठन है जब सतीश पूनियां बीजेपी अध्यक्ष थे. जरूरत के हिसाब से बदलाव हो जाएगा.

ब्राह्मण महापंचायत का है असर?
अब इस नए समीकरण के पीछे ब्राह्मण महापंचायत को बताया जा रहा है. पिछले दिनों जयपुर में हुए ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण सीएम बनाने की भी मांग उठी थी. राजस्थान की राजनीति के जानकारों का कहना है कि चुनाव तक संगठन में बड़े बदलाव होंगे. यहां की राजनीति में जातिगत समीकरण को बेहतर तरीके से फिट करने में पार्टी के दिग्गज नेता लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: सतीश पूनियां क्यों बोले, 'मैं सिर्फ गिलहरी की तरह था'? अध्यक्ष पद से विदाई के दौरान कही ये बात

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget