एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 10 दिनों के प्रचार का BJP ने बना लिया मेगा प्लान, कमजोर सीटों पर दिग्गजों के होंगे प्रोग्राम

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है और ऐसे में प्रचार के लिए महज 10 दिन का समय ही बचा है. इन 10 दिनों में बीजेपी के दिग्गज ताबड़तोड़ सभाएं करने वाले हैं.

BJP Campaign in Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहे हैं. राजनीतिक पार्टियों के पास अपने चुनाव प्रचार के लिए 10 दिन का समय बचा है. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे राजस्थान में चुनावी माहौल गरमाने लगा है. दीपावली के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का चुनाव प्रचार अब मोदी एक्सप्रेस के जरिए रफ्तार पकड़ता जा रहा है. अब भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार और तेज होता जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयपुर और जोधपुर में पुराने शहरों में रोड शो प्रस्तावित है.

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए अगले 10 दिनों का चुनाव प्रचार के लिए मेगा प्लान तैयार किया है, जो कि चुनाव प्रचार थमने तक जारी रहेगा. इसकी शुरुआत गुलाबी नगरी जयपुर से होगी. जहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जयपुर के किशनपोल और आदर्श नगर के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी. इस दौरान वह प्रबुद्धजनों और व्यापारियों से भी संवाद करेंगी.

कमजोर सीटों पर है बीजेपी का फोकस

बीजेपी ने प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर नए चेहरे उतरे हैं. खासतौर से अगले 10 दिनों तक उन सभी सीटों पर बीजेपी का फोकस रहने वाला है. जिन सीटों पर भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में हार गई थी या जहां भाजपा की कमजोर पकड़ है, उन सीटों पर भी बीजेपी के स्टार प्रचारक भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बाड़मेर जिले के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की जनसभाओं के अलावा जयपुर और जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित हैं. इसके तहत 22 नवंबर को जयपुर में पीएम मोदी का रोड शो हो सकता है. इसी दौरान मोदी ओपन जीप में बैठकर लोगों को अभिवादन भी स्वीकार करेंगे. 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोधपुर में मेगा रोड शो प्रस्तावित है. जोधपुर में पीएम मोदी का पुराने शहर में रोड शो होगा. जयपुर और जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने शहरों साधने की कोशिश करेंगे.

योगी डालेंगे 5 दिनों तक राजस्थान में डेरा!

हिंदुत्ववादी नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में 5 दिन के लिए राजस्थान में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे. योगी आदित्यनाथ चुनाव के दौरान पीपल्दा, केसरियापाटन, केकड़ी, जोधपुर और पुष्कर में सभाएं करेंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी समेत कई दिग्गज नेता जयपुर, जोधपुर और अजमेर में सभा करेंगे.

Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत ने एक फोटो से दिया बीजेपी-कांग्रेस को क्लियर मैसेज! सचिन पायलट के साथ तस्वीर के मायने क्या?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget