एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस काम में कांग्रेस और बीजेपी से आगे निकली बसपा, इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा

Rajasthan Election 2023 News: 16 अगस्त से 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा धौलपुर से शुरू होकर राजस्थान के 33 जिलों और लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकलेगी.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. कुछ महीने बाद ही विधानसभा के चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लग गई हैं. राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी का खेल बिगड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी ने सबसे पहले पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.  

कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवन सिंह बाबा ने एबीपी लाइव को बताया कि इस बार बसपा के प्रत्याशी राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. राजस्थान में बसपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं. वर्ष 2008 और 2018 में बहुजन समाज पार्टी के छह-छह उम्मीदवार चुनाव जीते थे. लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसे और पद का लोभ देकर उनको कांग्रेस में शामिल कर लिया था. इस बार जिन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उन्हें बसपा टिकट नहीं देगी. 

बसपा अध्यक्ष ने बताया कि बसपा ने इस बार यह तय किया है कि वो 200 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. लेकिन उसका फोकस 60 विधानसभा सीटों पर रहेगा. उन्होंने कहा कि इस बार यह प्रयास रहेगा कि बसपा के इतने विधायक जीत कर आए और किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिले. बसपा को बैलेंस ऑफ पॉवर बनकर सरकार बनाने का मौका मिले. उन्होंने कहा कि बगैर बसपा के कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाएगी. 

बसपा राजस्थान में निकालेगी यात्रा 

अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि 16 अगस्त से 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा धौलपुर से शुरू होकर राजस्थान के 33 जिलों और लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकलेगी. इस यात्रा में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, दूसरे केंद्रीय कोऑर्डिनेटर सांसद रामजी गौतम और राजस्थान प्रभारी पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के साथ पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगे. बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार कांग्रेस 56 से भी काम सीटों पर सिमट जाएगी.  

ये भी पढ़ें

Rajasthan Rape Case: भीलवाड़ा के बाद अब सवाई माधोपुर में नाबालिग से रेप के बाद हत्या, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget