एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections: 'गहलोत बनाम पायलट' की जंग से BJP को मिलेगा कितना फायदा? चुनाव से पहले बनाया ये बड़ा प्लान

Rajasthan Assembly Elections 2023: सतीश पूनियां का कहना है कि राजस्थान की जनता को साधारण बिस्कुट नहीं मिल पा रहा और मुख्यमंत्री गहलोत को सचिवालय के पास योजना भवन में सोने के बिस्कुट मिल रहे हैं

BJP On Rajasthan Congress Crisis: राजस्थान विधानसभा चुनाव अब सिर पर हैं और इससे पहले प्रदेश की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है. सरकार हो या विपक्ष, दोनों ही अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं और विपक्षी पार्टी पर करारा हमला बोल रहे हैं. वहीं, अब बीजेपी ने भी राजस्थान में जीत की कोशिशें शुरू करते हुए नया प्लान बनाया है. लाडनूं नागौर में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास हुए. इनमें गहलोत सरकार के खिलाफ और मोदी सरकार की तारीफ में कई प्रस्ताव शामिल हैं. 

इन प्रस्तावों में 17 अशोक गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार, 11 कानून व्यवस्था को लेकर और 8 मोदी सरकार की बेहतर योजनाओं को लेकर हैं. इनके अलावा, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी किसानों के मुद्दे को, बिजली-पानी और पेपर लीक मामले को भी राजनीतिक मुद्दा बनाने जा रही है. इतना ही नहीं, कांग्रेस सरकार में अंतर्कलह का भी बीजेपी फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसके लिए सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच हो रहे विवाद को भी राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा. 

बीजेपी नेताओं ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का कहना है कि गहलोत सरकार जनता को लूट रही है और इस मामले में किए जा रहे सवालों पर राजस्थान की भ्रष्ट सरकार मौन है.

योजना भवन कैश मामले में सतीश पूनियां का हमला
इतना ही नहीं, राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने योजना भवन में मिले कैश के मामले में भी अशोक गहलोत सरकार को घेरा है. सतीश पूनियां का कहना है कि राजस्थान की जनता को साधारण बिस्कुट नहीं मिल पा रहा और मुख्यमंत्री गहलोत को सचिवालय के पास योजना भवन में सोने के बिस्कुट मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और किसान आत्महत्या में राजस्थान देश में पहले स्थान पर आता है. 

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कांग्रेस सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार, युवाओं से वादाखिलाफी, किसान विरोधी और महिला विरोधी रही है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- 'भारत को विकसित देशों कीं पंक्ति में खड़ा करने का श्रेय पीएम मोदी को है.'

यह भी पढ़ें: Rajasthan: योजना भवन में मिले करोड़ों रुपये कैश मामले में मंत्री खाचरियावास ने दिखाई सख्ती, बोले- 'भुगतने होंगे परिणाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget