एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: कोटा में वैभव गहलोत ने शांति धारीवाल के लिए भरी हुंकार, कहा- 'BJP के पास बताने को कोई मुद्दा नहीं'

Rajasthan Election 2023 News: सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में जिस विजन के साथ विकास करवाया है, उसके चर्चे पूरे देश भर में हो रहे हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: कोटा (Kota) उत्तर विधानसभा में कांटे का मुकाबला होने की बात कही जा रही है. दोनों ही पक्ष (बीजेपी-कांग्रेस) यहां अपनी पूरी ताकत झौंक रहे हैं. इसी बीच आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए. महर्षि दधीचभवन में आयोजित बैठक में वैभव गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा देश के चुनिंदा शहरों में शामिल हैं. 

वैभव गहलोत ने कहा कि यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में जिस विजन के साथ विकास करवाया है, उसके चर्चे पूरे देश भर में हो रहे हैं. वैभव गहलोत ने कहा कि यहां की सड़कें, पर्यटन विकास के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और जन सुविधाओं के लिए करवाए गए विकास कार्यो से शहर का स्वरूप बदल गया है. आमजन को सभी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं महंगाई से राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. 

शांति धारीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

उन्होनें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सात गारंटी योजनाएं कांग्रेस सरकार देने जा रही हैं, उसके बारे में आप लोग जनता के बीच जाकर बताएं. वहीं मंत्री शांति धारीवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोटा के विकास के बारे में चर्चा की और साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं. निजी बिजली कंपनी को लेकर मंत्री शांति धारीवाल ने एक बार फिर  भाजपा पर हमला बोला. 

'विपक्ष के पास बताने को कोई मुद्दा नहीं'

मंत्री शांति धारीवाल ने कहा "कोटा में बिजली कंपनी को बीजेपी की सरकार लेकर के आई और स्थानीय विधायकों ने कंपनी को स्थापित करने में पूरी मदद की. हम जब सरकार में आए तो हमने कंपनी के काले कारनामों को उजागर किया. नगर निगम और यूआईटी के लाखों रुपये के बिल कंपनी द्वारा जारी किए जा रहे थे. इसके बाद जांच करवाई गई तो पाया गया कि कंपनी ने एक ही स्थान पर दो-दो मीटर बिजली लगा रखे थे."

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं और नदी पार क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री धारीवाल ने पेपर लीक मामले पर भी भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया. उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक मामले को गंभीरता से लेकर 226 लोगों को जेल भेजा है, जबकि बीजेपी के राज में सेना की परीक्षा तक के पेपर लीक हो गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: भीलवाड़ा में बीजेपी-कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी, जानें- क्या है समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget