एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: भरतपुर जिले में कांग्रेस का तो धौलपुर में बीजेपी का सूपड़ा साफ, संभाग के इन दो जिलों में ऐसे रहे चुनावी नतीजे

Rajasthan Election 2023: भरतपुर संभाग के चार जिलों में से भरतपुर जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ तो धौलपुर में भाजपा का सफाया हो गया है. बाकि दो जिलों में दो - दो सीट पर भाजपा -कांग्रेस की जीत हुई है.

Rajasthan Assembly Election 2023 Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद भरतपुर संभाग के चार जिलों में से भरतपुर जिले में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. वहीं धौलपुर में बीजेपी का सफाया हो गया है. बाकि दो जिलों में दो - दो सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की जीत हुई. भरतपुर जिले से कांग्रेस का सफाया हो गया है.

भरतपुर जिले की सात विधानसभा सीट में से बयाना विधानसभा सीट पर निर्दलीय और बीजेपी की बागी ऋतु बनावत की जीत हुई है. भरतपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी डॉ.सुभाष गर्ग की जीत हुई है. भरतपुर जिले की बाकि 5 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है. कुल मिलाकर भरतपुर जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है.

धौलपुर जिले से बीजेपी का हुआ सूपड़ा साफ
भरतपुर संभाग के धौलपुर जिले से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है. धौलपुर जिले की 4 विधानसभा सीट है. धौलपुर की बाड़ी विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जसवंत गुर्जर की जीत हुई है. बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये गिर्राज सिंह मलिंगा को टिकट दिया था और जसवंत गुर्जर ने बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है. बाकी की तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई है. 

बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आई शोभारानी की हुई जीत 
धौलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली शोभारानी कुशवाह की जीत हुई है. वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बनी थी, लेकिन वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर धौलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था. धौलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की शोभारानी की जीत हुई है. धौलपुर जिले की बसेड़ी विधानसभा से कांग्रेस के संजय जाटव ने बीजेपी के सुखराम कोली को हराया है और राजाखेड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रोहित बोहरा की जीत हुई है.

करौली जिले में बीजेपी और कांग्रेस को मिला दो-दो सीट
भरतपुर संभाग के करौली जिले में बीजेपी और कांग्रेस दो - दो विधानसभा सीट पर जीत कर बराबर रहे है. वर्ष 2018 में बीजेपी के खाते में एक भी सीट नहीं थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने दो विधानसभा करौली और सपोटरा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. करौली विधानसभा सीट पर दर्शन सिंह और सपोटरा विधानसभा सीट पर हंसराज मीणा जीते है. करौली जिले की हिण्डौन और टोडाभीम विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने रिपीट की है. हिण्डौन विधानसभा सीट से कांग्रेस की अनीता जाटव की जीत हुई है और टोडाभीम विधानसभा सीट से कांग्रेस के घनश्याम महर की जीत हुई है. कुल मिलाकर करौली जिले की दो विधानसभा सीट पर बीजेपी और दो विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते है. 

सवाई माधोपुर जिले में भी कांग्रेस और बीजेपी को मिला दो - दो सीट
सवाई माधोपुर जिले में भी कांग्रेस और बीजेपी बराबर दो - दो विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. सवाई माधोपुर विधानसभा सीट पर किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस के दानिश अबरार को हराकर जीत दर्ज की है. सवाई माधोपुर की खण्डार विधानसभा से बीजेपी के जीतेन्द्र गोठवाल ने कांग्रेस के अशोक भैरवा को हराया है. सवाई माधोपुर की बामनवास विधानसभा सीट से कांग्रेस की इंदिरा मीणा ने बीजेपी के राजेंद्र मीणा को हराया है और सवाई माधोपुर की गंगापुर सिटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रामकेश मीणा ने बीजेपी के मान सिंह गुर्जर को हराया है.  इस तरह सवाई माधोपुर में बीजेपी और कांग्रेस की दो - दो विधानसभा सीट पर जीत हुई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: भरतपुर में उत्तर प्रदेश की सियासत का असर, पूर्वी राजस्थान से जीतते हैं बसपा प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget