एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: बागी रामेश्वर दाधीच ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- 'मेरी पीठ में छुरा घोंपा गया', निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Rajasthan Elections 2023: रामेश्वर दाधीच ने कहा कि मैंने कांग्रेस के लिए पूरा जीवन लगा दिया. खून से सींचकर कांग्रेस को यहां तक पहुंचाया. उसके बदले मुझे धोखा मिला.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेता और राजनीतिक दल के बीच शह और मात का खेल शुरू हो चुका है. कांग्रेस पार्टी में सूरसागर विधानसभा सीट पर घमासान जारी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में उनके करीबी रहे हमशक्ल पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. अब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सूरसागर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. कांग्रेस से बागी रामेश्वर दाधीच ने जीत का दावा भी कर दिया है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन वापस लेने का सिलसिला जारी है. आज बुधवार (8 नवंबर) को सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है. सीएम अशोक गहलोत की मनवार के बाद रामेश्वर दाधीच अपना नामांकन वापस ले रहे हैं. तो कई जगह पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच के बीजेपी में शामिल होने की भी चर्चा रही है. इस बीच पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने सूरसागर विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी मजबूत बता रहे है. कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे वोट देंगे जन भावना को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है, मेरे को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है. मैंने कांग्रेस को छोड़ दिया है और बीजेपी से मेरा कोई सरोकार नहीं है, दोनों ही पार्टियों की ओर से ब्राह्मण प्रचार किया जा रहा है.

'मैं ना तो बीजेपी में जाऊंगा और ना ही कांग्रेस में'
पूर्व महापौर व सूरसागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर दाधीच ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि "मैं इस चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ंगा. मेरा नामांकन वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है. मुझे 36 कॉम के लोगों के विश्वास और प्यार मिला है जिससे मैंने नामांकन दाखिल किया था. मैं ना तो बीजेपी में जाऊंगा और ना ही कांग्रेस में, अब हम चुनाव लड़ेंगे और पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, राजस्थान के विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा".

'मेरी पीठ में छुरा घोंपा गया है'
पूर्व महापौर सूरसागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर दाधीच ने कहा कि "मैंने कांग्रेस के लिए पूरा जीवन लगा दिया. खून से सींचकर कांग्रेस को यहां तक पहुंचाया. उसके बदले मुझे धोखा मिला. मेरी पीठ में छुरा घोंपा गया है. मेरा वह सीएम अशोक गहलोत का रिश्ता बहुत पुराना है. लेकिन उन्होंने भी मेरे साथ धोखा किया है. मेरा टिकट काट कर एक बच्चे को प्रत्याशी बना दिया गया ,इस धोखे का अंजाम तो उनको भुगतना ही पड़ेगा. जोधपुर जिले की सभी सीटों पर इस तरह से कार्यकर्ताओं को हाशिये पर लाकर खड़ा करने का जवाब जनता देगी".

'जनता ने भी अपना फैसला सुनाने को तैयार हैं'
सूरसागर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर दाधीच ने दावा किया "मैं तो उनके बहुत करीबी था. में उनके संघर्ष के समय साथ था. मुझे पहले ही मना कर देते थे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस तरह से अपने साथी के साथ धोखा देना सही बात नहीं है. इस धोखे के बाद जनता ने भी अपना फैसला सुनाने को तैयार हैं". रामेश्वर दाधीच ने कहा कि "सूरसागर विधानसभा सीट से मेरी जीत होगी, यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी, क्योंकि सीएम अशोक गहलोत व कांग्रेस पार्टी के धोखे के बाद अब मैं दावे के साथ कह सकता हूं, सीएम अशोक गहलोत सहित कांग्रेस पार्टी को जोधपुर जिले की सीटें जीतने में छींक आ जाएगी".

ये भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: 'मुझे सचिन पायलट पसंद इसलिए सीएम गहलोत ने मेरा...', टिकट कटने पर छलका खिलाड़ी लाल बैरवा का दर्द

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget