एक्सप्लोरर

PM Modi Rajasthan Visit: दो अक्टूबर को राजस्थान का दौरा करेंगे पीएम मोदी, चित्तौड़गढ़ में जनसभा कर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Rajasthan Election: पिछले हफ्ते जयपुर में पीएम मोदी की बड़ी सभा हुई थी. अब 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया सेठ मंदिर क्षेत्र में एक बार पीएम मोदी की जनसभा होगी.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही दिन रह गए हैं, यानी अक्टूबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लग सकती है. आचार संहिता से पहले बीजेपी और कांग्रेस लगातार शिलान्यास और विकास कार्यों के उद्घाटन में लगी हुई है. वहीं केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं का भी राजस्थान में डेरा जमा हुआ है. राजस्थान में बीजेपी तख्ता पलट कर अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है. इसका साफ उदाहरण यह भी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आठ दिन में दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर हैं. 

दरअसल, पिछले हफ्ते जयपुर में पीएम मोदी की बड़ी सभा हुई थी और अब बीजेपी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के संसदीय क्षेत्र में यह सभा होने वाली है. यह सभा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया सेठ मंदिर क्षेत्र में होगी. ऐसे में इस सभा के कई राजनीतिक मायने भी देखे जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर यह बात सामने आई है कि, वो यहां करोड़ों रुपये के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके पीछे यह भी वजह मानी जा रही है कि, राजस्थान कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले एक साल में मेवाड़ और वागड़ यानी उदयपुर संभाग और नवनिर्मित बांसवाड़ा संभाग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. दोनों का एक ही मकसद है मेवाड़ वागड़ की 28 सीटों पर विजय प्राप्त करना.

प्रदेश अध्यक्ष ने सभा स्थल का जायजा लेकर की बैठक 

जब कांग्रेस सरकार लगातार घोषणाएं कर रही है तो अब बीजेपी भी आचार संहिता से पहले करोड़ों रुपये के शिलान्यास का काम करेगी. इसमें एयरपोर्ट, हाईवे, सांवलिया सेठ मंदिर सहित अन्य कार्यों से जुड़ी घोषणा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सांवलिया यहां पहुंचे और सभा स्थल का जायजा लिया. साथ ही जिला कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इस सभा में 2 लाख लोगों के आने का लक्ष्य रखा. ऐसे में भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से जुटी हुई है.

Rajasthan: डेंगू से अब तक 6 मौतें, मलेरिया के 1543 मामले, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिया हालात का जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget