एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले बढ़ा BJP का कुनबा, पूर्व सांसद धन सिंह रावत समेत कई नेताओं ने थामा दामन

Rajasthan Elections 2023: धन सिंह रावत ने साल 2018 में टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी में बगावत कर दी थी, जिसको लेकर उन्हें 6 साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया था.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का कुनबा बढ़ता जा रहा है. राजधानी जयपुर में पूर्व राज्य मंत्री और पूर्व सांसद धन सिंह रावत समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं. उनके अलावा फुलेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे डी.डी.कुमावत, पूर्व विधायक गीता वर्मा ने भी बीजेपी का दामन थामा है.

दरअसल, धन सिंह रावत ने साल 2018 में टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी में बगावत कर दी थी, जिसको लेकर उन्हें 6 साल तक के लिए निलंबित कर दिया गया था. पार्टी से लेकिन एक बार फिर से धन सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी  ज्वाइन कर ली है.

राजस्थान बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी नीतियों एवं बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर आज तमाम अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सरकारी अधिकारियों ने आज जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई."

इस मौके पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, "आज कांग्रेस की हालत डूबती हुई नांव की तरह हो गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आमजन और दूसरे दलों के नेताओं का बीजेपी में विश्वास बढ़ता जा रहा है. आज जहां कांग्रेस एक ओर कमजोर होती जा रही है वहां बीजेपी का कारवां, अधिक सशक्त और मजबूत होता जा रहा है."

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस के सुभाष महरिया समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वहीं इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस की चुनाव समिति में कैसे हुई प्रमोद जैन भाया की एंट्री, अपनी ही पार्टी के विधायक लगा चुके हैं बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget