एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: 2023: 'कांग्रेस ने मुस्लिम समाज से किए वादे को नहीं किया पूरा,' अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना

Rajasthan News: अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. माजिद मलिक कमांडो ने कांग्रेस सरकार पर मुसलमानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया.

Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो ने कांग्रेस सरकार पर मुसलमानों की उपेक्षा करने, उनके वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर सरकार की मंशा को स्पष्ट किया. शनिवार बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मेवाती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर जिला के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती रविवार को मनाई जाएगी.

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, बीजेपी राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा के प्रभारी मोतीलाल मीणा सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के बुद्धिजीवियों डॉक्टर, वकील  छात्र एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 चुनाव में मुस्लिम समाज के साथ जो वादे किए थे उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया, आचार संहिता लागू होने के समय में की गई घोषणाएं अर्थहीन हैं क्योंकि आचार संहिता के चलते इनका कोई वजूद नहीं है.

मुस्लिम समाज बीजेपी को जिताने के लिए काम करेगा
मेवाती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए काम करेगा. प्रदेश अध्यक्ष मेवाती ने कहा धारीवाल जब गृह मंत्री थे तब उन्होंने गोपालगढ़ मस्जिद पर नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के बंधुओं पर गोलियां चलवाई थी, हमने उन्हें तब भी हराया था और अभी भी हम भूले नहीं हैं. इस चुनाव में भी उन्हें सबक सिखाया जाएगा.बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मजीद मलिक कमांडो नें कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को जनसंख्या के घनत्व से कहीं अधिक मिला है और इसलिए हम अल्पसंख्यक समाज में मोदी मित्र अभियान चलाएंगे.  उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की टीम में भी दो मुसलमान उपाध्यक्ष है, यह हमारा सम्मान है.

मुस्लिम समाज का किया भला 
कमांडों ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक से मुक्ति दिला कर मुस्लिम समाज का भला किया तो धारा 370 हटने से कश्मीर में अमन चैन आया है. उन निर्णयों से  मुस्लिम समाज का भला हुआ है. मजीद मालिक कमांडो ने कहा सरकार जानें के डर से चुनाव के 6 महीने पहले रेवड़िया बांटने से कांग्रेस नहीं बच रही. उन्होंने कहा जनता सब समझती है और वह पूरी तरह से कांग्रेस को साफ करके भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रही है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस किस आधार पर देगी टिकट, सीएम गहलोत ने बताया पार्टी का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
CM भजनलाल के आरोपों पर अशोक गहलोत का पलटवार, 56 साल पुरानी दुकान का बताया सच
CM भजनलाल के आरोपों पर अशोक गहलोत का पलटवार, 56 साल पुरानी दुकान का बताया सच
जयपुरः खाद-बीज दुकान पर बढ़ी तकरार, CM भजनलाल के आरोप पर अशोक गहलोत का पलटवार
जयपुरः खाद-बीज दुकान पर बढ़ी तकरार, CM भजनलाल के आरोप पर अशोक गहलोत का पलटवार
कोटा: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, स्कूटी को मारी टक्कर, फिर पाइप-चाकू से युवक पर टूट पड़े हमलावर
कोटा: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, स्कूटी को मारी टक्कर, फिर पाइप-चाकू से युवक पर टूट पड़े हमलावर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget