एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को झटका, AAP प्रभारी बोले- 'ये शुरुआत है, और लगेंगे चौके-छक्के'

Devendra Katara joins AAP: इस मौके पर आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों और बड़े नेताओं को आप में शामिल कराया जाएगा.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने चुनावी बिगुल बजा दिया है, इसके लिए अब दौरे भी होने लगे हैं. आज राजस्थान (Rajasthan) में आप (APP) के प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) की अगुवाई में बीजेपी के भूतपूर्व विधायक देवेंद्र कटारा(Devendra Katara) आप में शामिल हो गए. आप ने डूंगरपुर और बांसवाड़ा की तरफ से राजस्थान में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है.

आखिर इसकी वजह क्या है? इसके पीछे की वजह खुद आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताई. उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरे प्रदेश की है केवल बांसवाड़ा या डूंगरपुर में ही नहीं जयपुर, गंगानगर और अन्य सभी जगहों पर भी हमारी तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि अभी आने वाले दिनों में राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों और बड़े नेताओं को आप में शामिल कराया जाएगा,  ये तो बस शुरुआत है.

केजरीवाल को बुलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी
अब तक सुस्त पड़ी आप अब राजस्थान में तेजी पकड़ने के लिए तैयारी में है. इसके लिए पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजस्थान में लाकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी कर रही है. आप प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में संगठन के विस्तार से पहले जल्द ही केजरीवाल का यहां पर दौरा होने वाला है. इसके लिए पूरी प्लानिंग तैयार है.

अरविंद केजरीवाल के दौरे के बाद यहां पर संगठन के विस्तार को अंतिम रूप दिया जायेगा. विनय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कई और बीजेपी और कांग्रेस के पूर्व विधायक आप से जुड़ने वाले हैं. यहां की जनता इन दोनों पार्टियों से ऊब गई है. पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. इसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी.

ये नेता AAP में हुए शामिल 
डूंगरपुर विधानसभा से भूतपूर्व बीजेपी विधायक व एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष रह चुके देवेंद्र कटारा, खेमारू से उपसरपंच देवेंद्र अहारी, गोसाई अभिषेक मोडिया, कांग्रेस नेता और सहकारी समिति के उपाध्यक्ष जाबर सिंह खीचड़, पूर्व बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष अमरदीप भगोरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण डोडियार, एसबीपी राजकीय महाविद्यालय से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान सरपंच देवीलाल कोटेड, जेलाना से पूर्व उपसरपंच मोहनलाल डामोर ने आप को ज्वॉइन किया है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: 'तस्वीर पोस्टर में नहीं लोगों के दिल में होनी चाहिए', बीजेपी की पोस्टर वार के बीच बोलीं वसुंधरा राजे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget