एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कितनी सीटों पर है गुर्जर समुदाय का प्रभाव, पिछले चुनाव में किस पार्टी पर जताया था भरोसा?

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट इसी समाज से आते हैं. पिछले चुनाव में आठ गुर्जर नेता जीते थे, इनमें से अकेले सात कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में गुर्जर (Gujjar) वोट की अहमियत बढ़ गई है. विधानसभा चुनाव देख दोनों पार्टियों की नजर गुर्जर समुदाय के मतदाताओं पर है. राजस्थान की 30-35 सीटों पर गुर्जर जाति का प्रभाव माना जाता है. गुर्जर समुदाय परंपरागत रूप से बीजेपी के साथ माना जाता है. कट्टर विरोधी मीणा समुदाय को कांग्रेस (Congress) समर्थक माना जाता है. 2018 के विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट (Sachin Pilot) की वजह से गुर्जर समुदाय का रुख कांग्रेस पार्टी की तरफ हो गया था. गुर्जर समुदाय ने कांग्रेस पार्टी को वोट सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की आस में दिया था.  

दोनों पार्टियों का केंद्र बना गुर्जर समुदाय

कांग्रेस ने सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया. नाराज गुर्जर समुदाय सचिन पायलट के साथ है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी गुर्जर समुदाय के बीच वर्चस्व बढ़ाने में लगे हुए हैं. उन्होंने भगवान देवनारायण की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर गुर्जर समाज को हितैषी दिखाने का प्रयास किया है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी का फोकस भी गुर्जर समुदाय पर है. पीएम नरेंद्र मोदी गुर्जर समुदाय के आराध्य भगवान देवनारायण की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए. अब देखने वाली बात होगी की विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज का वोट किधर जाता है. 

2018 के विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज से 8 विधायक जीत कर सदन पहुंचे थे. 7 प्रत्याशी कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे. एक प्रत्याशी जोगिन्दर सिंह अवाना बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा का सदस्य बने. सभी बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय कर लेने के बाद विधानसभा में 8 गुर्जर समाज के सदस्य हो गए. राजस्थान विधानसभा 2018 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर गुर्जर समाज का एक भी विधायक जीत दर्ज कर विधानसभा नहीं पहुंच पाया.

इन जिलों में है गुर्जर समुदाय का प्रभाव

बीजेपी ने 9 गुर्जर समुदाय के लोगों को प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने 12 गुर्जर समाज के प्रत्याशियों को टिकिट दिया. 7 प्रत्याशी जीत कर विधानसभा में पहुंचे. राजस्थान के 12 जिलों में गुर्जर समाज का प्रभाव देखने को मिलता है. भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, दौसा, कोटा, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर और झुंझुनू जिलों को गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है. अब देखने वाली बात होगी की विधानसभा चुनाव 2023 में ऊंट किस करवट बैठता है. किसके खाते में गुर्जर समाज वोट करता है. 

Bus Fare Hike: यात्रियों को महंगाई का झटका, राजस्थान से यूपी का बस किराया बढ़ा, जानें- अब कितने पैसे लगेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget