एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'राजस्थान में मुख्यमंत्री का आवास सनातन के लिए फतवा हाउस', गहलोत सरकार पर बरसे सांसद बालकनाथ

Rajasthan Elections 2023: उदयपुर के फतहनगर कस्बे में विराट हिन्दू संगम के दौरान अलवर से बीजेपी सांसद बाबा बालक नाथ कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीएम हाउस फतवा हाउस है.

Rajasthan Assembly Election 2023: उदयपुर के फतहनगर कस्बे में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ पहुंचे. वह राजस्थान कि कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि राजस्थान में सीएम हाउस फतवा हाउस है जहां से सनातनियों के लिए फतवे जारी होते हैं. इसके अलावा बालकनाथ कानून व्यवस्था को लेकर राजस्थान सरकार और जमकर बरसे. उन्होंने प्रतापगढ़ में महिला को नग्न करने वाले मामले और कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया.

कन्हैयालाल हत्याकांड पर दिया बयान
अपने संबोधन के दौारन बाबा बालकनाथ ने कहा, "मैं तो इस बात से बड़ा चिंतित हूं कि यह महाराणा प्रताप की भूमि है, जिसके शौर्य को गाथा ना सिर्फ देश बल्कि पूरा विश्व गाता है. ऐसी वीरों की भूमि पर कोई कैसे कन्हैया की गर्दन काटकर के जाता है. कैसे उन लोगों की ऐसी हिम्मत हो जाती है. पूरी मानवता के लिए ऐसा सही नही, ऐसा है तो हम सब में खोट है."

'प्रदेश में आया गुंडाराज'
बाबा ने आगे कहा, "राजस्थान में ऐसे हालात हो गए हैं कि अपराधियों को कोई डर नहीं रहा है. कानून व्यवस्था चरमरा गई है. हर दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं. गुंडाराज आ गया है. महिला अपराध में देश में नंबर 1 पर राजस्थान है. प्रतापगढ़ जिले की घटना ने तो शर्मसार कर दिया. ऐसी स्थिति है कि माता बहनों को निर्वस्त्र कर दिया जाता है. मेरी नजर में राजधानी में सीएम का आवास फतवा हाउस है, जहां से सनातन धर्म के खिलाफ फतवे जारी होते हैं."

'सभी को मिल रहा योजना का लाभ'
अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास से चल रही है. आज योजनाएं मिलती हैं तो हर घर को मिलती हैं, चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम. लेकिन जो कुछ ऐसे लोग जो धर्म को तोड़ने और देश को तोड़ने की बात करेंगे उनको बीजेपी तोड़ेगी. आगे कहा कि पहके जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी. वहां बंद हुई तो राजस्थान में शुरू हो गई."

वहीं इस विराट हिन्दू संगम में अखाड़ा मंदिर फतहनगर के शंकरदास महाराज, अनूपदास महाराज, महामंडलेश्वर चेतनदास महाराज, अनुजदास, राजपुरी महाराज सांगवा, अस्थल मंदिर उदयपुर के रासबिहारी महाराज, रामद्वारा सनवाड़ के नानकराम महाराज आदि संत उपस्थिति थे. साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू भील सहित अन्य बीजेपी नेता उपस्थित थे. यहां धर्म सभा से पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई. नगरवासियों ने ढेरों पुष्प की वर्षा कर सभी संतो का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान निराश्रित पशु एम्बुलेंस की शुरुआत भी की गई.

ये भी पढ़ें

One Nation One Election: 'आपकी नियत पर होने लगा शक...', एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget