एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण बिल पर घमासान, बीजेपी MLA ने मुस्लिम विधायकों को दी मजहब बदलने की सलाह

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण बिल पर घमासान हुआ. बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों का नाम लेकर उन्हें घर वापसी की नसीहत दी. कांग्रेस ने इसका विरोध किया.

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण बिल पर चर्चा के दौरान, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों का नाम लेकर उन्हें घर वापसी करने की जो नसीहत दी थी, उस पर अब सियासी घमासान छिड़ गया है.

कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि बीजेपी के विधायक ने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का काम किया है, इसलिए धर्मांतरण बिल के कानून बनने के बाद सबसे पहली कार्रवाई उनके खिलाफ ही होनी चाहिए.

राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण बिल को लेकर सियासी जंग

दूसरी तरफ, बयान देने वाले विधायक गोपाल शर्मा और राज्य के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है कि सत्ता पक्ष की तरफ से कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को धर्मांतरण करने को नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के मूल धर्म में घर वापसी करने को कहा गया था.

बहरहाल, मुस्लिम विधायकों को घर वापसी की नसीहत और उस पर हो रही सियासत राजस्थान के सियासी गलियारों में चर्चा का सबब बनी हुई है. राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को धर्मांतरण का बिल ध्वनि मत से पारित किया गया.

बिल पर चर्चा में कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं हुए

इस बिल पर चर्चा में कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं हुए. वे उस समय सदन में ही मौजूद रहकर कई मुद्दों को लेकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे. चर्चा के दौरान, जयपुर शहर से ही बीजेपी के विधायक गोपाल शर्मा ने अपनी बात रखी.

उन्होंने बिल को बेहद जरूरी बताते हुए इसका समर्थन करते हुए सदन में मौजूद कांग्रेस पार्टी के विधायक रफीक खान और अमीन कागजी का नाम लेकर उन्हें घर वापसी करने की नसीहत दी.

भारत में रहने वाले ज्यादातर मुसलमानों के पूर्वज हिंदू - गोपाल शर्मा 

गोपाल शर्मा ने सदन में कहा कि भारत में रहने वाले ज्यादातर मुसलमानों के पूर्वज हिंदू ही थे. डर और दबाव के चलते उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था. ऐसे में, जयपुर शहर से ही विधायक रफीक खान और अमीन कागजी को अब घर वापसी कर लेनी चाहिए. यानी, उन्हें हिंदू धर्म में लौट आना चाहिए.

बीजेपी विधायक की यह नसीहत सियासी गलियारों में खूब गूंज रही है. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने साफ तौर पर कहा है कि सदन के अंदर इस तरह की बातें कर, बीजेपी के विधायक गोपाल शर्मा ने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का काम किया है.

कांग्रेस विधायक ने शायरी सुनाकर बीजेपी पर साधा निशाना

रफीक खान ने एक शायरी सुनाते हुए कहा कि बीजेपी ने धर्मांतरण का जो बिल सियासी फायदे के लिए पास कराया है, उसके दायरे में खुद विधायक गोपाल शर्मा आ रहे हैं. गवर्नर की मंजूरी के बाद जैसे ही यह बिल कानून बने, इसके दायरे में सबसे पहले बीजेपी के विधायक गोपाल शर्मा को ही लाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

उन्होंने धर्मांतरण बिल को लेकर एक बार फिर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह से गैर जरूरी करार दिया है. राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के विधायक गोपाल शर्मा का बचाव किया है और कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा, और उनकी बातों को गलत तरीके से पेश कर हमदर्दी बटोरी जा रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget