एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में राशन की दुकानें होंगी हाईटेक, लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ेगी गहलोत सरकार

Rajasthan: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंदों को अनाज मांगने पर तत्काल गेहूं जाने की व्यवस्था कायम की जाए.

Rajasthan Ration Shop: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार हर वर्ग को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. अब सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें आसानी से राशन उपलब्ध हो सके. खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा योजना में जरूरतमंद लोगों के अधिक से अधिक नाम जोड़े जाएं. उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने के लिए पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान की 26 हजार राशन दुकानें बनेंगी आधुनिक

राजधानी जयपुर के शासन सचिवालय में आयोजित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री खाचरियावास ने अधिकारियों को कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा अनाज मांगने पर तत्काल गेहूं जाने की व्यवस्था कायम की जाए. उन्होंने निर्देश दिए हैं राज्य की 26 हजार राशन की दुकानों को आधुनिक बनाएं. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलगांना और हरियाणा राज्यों की उचित मूल्य की दुकानों का अध्ययन कर प्रदेश में अच्छे मॉडल अपनाएं.

सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा

मंत्री खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने की बजट में घोषणा की थी. इन दुकानों को शीघ्र शुरू किया जाएगा, उचित मूल्य की दुकानों पर पोस मशीनों में सर्वर की वजह से होने वाली कठिनाई को भी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने राज्य में फोर्टिफाईड आटा दिए जाने पर विचार करने की बात कही.

चीनी करेंगे नीलाम, केरोसिन का होगा डिस्पोजल

राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में लंबे समय से रखी चीनी का नीलामी के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा. बीकानेर में रखे केरोसीन का डिस्पोजल करेंगे. खाद्य मंत्री ने विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति की बकाया डीपीसी शीघ्र करने के निर्देश दिए. विभागीय बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंध निदेशक परमेश्वर लाल, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त कालूराम, उपायुक्त रामस्वरूप, वित्तीय सलाहकार होशियार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Baran News: सीएम अशोक गहलोत ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया सम्मान, बोले- राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget