एक्सप्लोरर

Kota Student Suicide: कोटा में एक और स्टूडेंट ने की आत्महत्या, NEET की तैयारी कर रहा था बंगाल का छात्र

Kota News: कोटा में NEET की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया है. 20 वर्षीय छात्र किराये के मकान में रहकर तैयारी कर रहा था. छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले साल ही कोटा आया था.

Rajjasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में छात्रों के सुसाइड का मामला थम नहीं रहा है. एक बार फिर NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया है. छात्र ने आत्महत्या क्यों की इसके पीछ की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय छात्र दादाबाड़ी के वफ्फ नगर में किराये पर रहकर तैयारी कर रहा था और यहीं दादाबाड़ी की ही कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और पिछले साल ही कोटा आया था.

दरअसल, फोरिद वक्फ नगर इलाके में किराए के मकान में कमरा लेकर रहता था. सोमवार को देर शाम फोरिद ने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली थी. वहीं जब आस पास के छात्रों को पता चला तो उन्होंने फोरिद को फांसी के फंदे से उतार निजी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद फोरिद के परिजनों को सूचना दी गई और शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया. दादाबाड़ी थानाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि फोरिद किराए के मकान में रहकर निजी कोचिंग से NEET की तैयारी कर रहा था.

बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोला
थानाधिकारी ने बताया कि मकान में और भी बच्चे रहते हैं. शाम चार बजे तक फोरिद को बच्चों ने नहीं देखा. वहीं इसके बाद जब रात 7 बजे तक फोरिद कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने आवाज लगाई तो भी फोरिद ने गेट नहीं खोला. इसके बाद बच्चे घबरा गए और उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी कि फोरिद दरवाजा नहीं खोल रहा है.

वहीं इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था. फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. वो पिछले साल से ही कोटा में NEET की तैयारी कर रहा था. परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके कोटा पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में BJP या कांग्रेस! किसकी सरकार बनने के आसार? वोटिंग ट्रेंड से समझिए क्या है इतिहास

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget