एक्सप्लोरर

अहमदाबाद से जोधपुर आ रही थी एंबुलेंस, डंपर की टक्कर से मरीज को छोड़कर चार लोगों की मौत

Rajasthan Accident: पाली जिले में एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. मरीज अशोक को अहमदाबाद से जोधपुर ले जाया जा रहा था.

Rajasthan Accident News: राजस्थान के पाली जिले में बुधवार को एक डंपर ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. रोहट के थानाधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि एक मरीज अशोक को अहमदाबाद से एंबुलेंस में जोधपुर लाया जा रहा था. उसके साथ उसके परिजन भी थे.

सिंह के अनुसार, गजनगढ़ के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ गया और एंबुलेंस से टकरा गया. हादसे में एंबुलेंस को नुकसान पहुंचा और जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई.

जब मरीज को दूसरी एंबुलेंस में स्थानांतरित जाया जा रहा था तभी तेज गति से जा रहे एक डंपर ने (दुर्घटनाग्रस्त) एंबुलेंस को टक्कर मार दी जिससे मोहिनी देवी और फगली देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दो अन्य हरिराम और सुनील ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सुनील एंबुलेंस का चालक था. इस हादसे में अशोक घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है.

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

वहीं बीते 17 नवंबर को राजस्थान के सांचौर में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी. दरअसल सांचौर के नेशनल हाईवे 168-A पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर एक ट्रक गुजरात से राजस्थान के सांचौर की तरफ आ रहा था. वहीं बाइक पर सवार तीन युवक राजस्थान से गुजरात की ओर जा रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे पर सरहद पलादर के पास तेज गति से ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई.

घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हुई जबकि एक अन्य गंभीर घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने सांचौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन इलाज के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया था. 

इसे भी पढ़ें:  राजस्थान के इन जिलों में 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
दीपक खारवाल की मौत के 25 दिन बाद गर्भवती पत्नी ने खाया जहर, सरकारी वादों से थी निराश, AIIMS में भर्ती
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget