एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अतिवृष्टि के चलते उत्तरकाशी में फंसे राजस्थान के 400 तीर्थयात्री सुरक्षित, इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी

कमांडेंट गुप्ता ने उत्तराखंड प्रशासन से बात कर राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य जगहों के फंसे हुए 400 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया. यात्रियों के लिए रहने- खाने की व्यवस्था भी करवाई.

Rajasthan News: मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर तेज बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. देश में कई जगह अतिवृष्टि देखी गई है अतिवृष्टि के चलते गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के करीब 400 यात्रियों के फंस गए थे. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गबनानी के पास भूस्खलन के कारण फंसे होने की सूचना पर एडीजी एसडीआरएफ राजस्थान सुष्मित बिष्वास द्वारा उत्तराखंड में अपने बैचमेट व स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया और रहने-खाने की व्यवस्थाएं भी करवाई गई है.

एसडीआरएफ के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात एडीजी बिष्वास को कार्यालय मुख्यमंत्री निवास से गंगोत्री धाम उत्तराखंड में दर्शन कर राजस्थान लौट रहे करीब 400 यात्रियों के उत्तरकाशी जिले के गबनानी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण फंसे हुए होने की सूचना मिली. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत उत्तराखंड में अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों और अपने बैचमेट्स दीपम सेठ और डॉ पी वी के प्रसाद से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी ली.
     
कोई हताहत नहीं
उत्तराखंड प्रशासन द्वारा बताई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण कल शाम से ही उत्तरकाशी एवं हर्षिल (हलगू गार्ड एवं गबनानी) के बीच भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो गया है. राजस्थान समेत अन्य राज्य के अनेक नागरिक घटनास्थल पर फंसे हुए है. अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है एवं सभी यात्री सुरक्षित है. 

400 लोग फंसे
एसडीआरएफ एडीजी बिष्वास और कमांडेंट गुप्ता ने उत्तराखंड प्रशासन से बात कर राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य जगहों के फंसे हुए करीब 400 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया. यात्रियों के लिए रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था भी करवाई. साथ ही यात्रियों से बात कर स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही सहायता की पूरी जानकारी प्राप्त की. 

सहायता की आवश्यकता होने पर निम्न नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता हैः-

उत्तरकाशी नियन्त्रण कक्षः- 9411112976
उत्तरकाशी पुलिस नियन्त्रण कक्षः- 8868815266
उत्तरकाशी पुलिस कार्यालयः- 01374-222116
डीआईजी गढ़वाल रेंज कन्ट्रोल रूमः- 0135-2716201
आपदा प्रबंधन नियन्त्रण कक्ष, देहरादूनः- 0135-2710335
उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षकः- 9411112733

ये भी पढ़ें

Udaipur News: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 36 घंटे से होटल में फंसे उदयपुर के 120 यात्री

Rajasthan: जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ राजस्थान का लाल, कल झुंझुनूं में होगा अंतिम संस्कार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget